REWA: डबल मर्डरः तीन साल बाद पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, आखिर क्यों हुई थी वृद्ध दंपत्ति की हत्या

MP Rewa Hindi News: तीन साल बाद ही सही इस डबल मर्डर, अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2022-08-31 08:35 GMT

MP Rewa Murder Case Mystery Solved: मऊगंज थाना क्षेत्र में तीन साल पूर्व 95 वर्षीय राममिलन मिश्रा पुत्र रामवतार मिश्रा और वृद्ध की पत्नी जयमंती मिश्रा 93 वर्ष के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तीन साल बाद ही सही इस डबल मर्डर, अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 201, 460, 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

क्या है मामला

पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि 2019 में वृद्ध दंपत्ति की जीआई तार से गला घोंट कर हत्या किए जाने का मामला मऊगंज थाने में दर्ज हुआ था। दंपत्ति की हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस को आरोपी के संबंध में किसी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लग पा रहा था।

कैसे पकड़ में आया आरोपी

एसपी रीवा ने बताया कि घटना दिनांक से वृद्ध मृतक दंपत्ति का पड़ोसी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर 27 वर्ष निवासी वार्ड 7 चक्रभाठी भी फरार था। जांच में पता चला कि आरोपी का दंपत्ति के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। पुलिस को वृद्ध दंपत्ति की हत्या का संदेह पड़ोसी युवक पर ही था। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। इसी कड़ी में गत दिवस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने दंपत्ति के हत्या की बात भी स्वीकार कर ली।

कैसे की हत्या

पकडे़ गए युवक ने पुलिस को बताया कि उसका वृद्ध राममिलन के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण उसने 22 फरवरी 2019 को जीआई तार से वृद्ध की गला घोंट कर हत्या कर दी, पकडे़ जाने के डर से उसने वृद्ध की पत्नी जयमंती की भी हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दंपत्ति के शव को भूसा में ले जाकर छिपा दिया। इसके बाद वृद्ध के घर में रखे 13 सौ रूपए और चांदी की पांच जोड़ी पायल लेकर वह भाग गया। गौरतलब है कि आरोपी के पास से पुलिस ने पांच जोड़ी पायल बरामद कर ली है।

Tags:    

Similar News