विंध्य के लिए कल का दिन ऐतिहासिक: 10 नवंबर से Rewa-Delhi डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होगी, सप्ताह में तीन दिन उड़ान; केंद्रीय मंत्री, CM और Dy-CM दिखाएंगे हरी झंडी
रीवा से दिल्ली की एयर सेवा कल यानी 10 नवंबर से शुरू। ATR-72 विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, CM मोहन यादव और Dy-CM राजेंद्र शुक्ल रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयर के एटीआर 72 को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।;
• ATR-72 विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा
• मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री करेंगे फ्लाइट को रवाना
• विन्ध्य और यूपी सीमावर्ती क्षेत्रों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी
रीवा से दिल्ली हवाई सेवा 10 नवंबर से शुरू, विन्ध्य क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी का नया दौर
मध्य प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र के लिए कल यानी 10 नवंबर का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। लंबे समय से प्रतीक्षित Rewa-Delhi यात्री विमान सेवा अब शुरू होने जा रही है। 10 नवंबर को रीवा एयरपोर्ट से ATR 72 विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 72 सीटर इस फ्लाइट को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। (रीवा-नई दिल्ली-रीवा फ्लाइट के शेड्यूल, फेयर की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)
समीक्षा बैठक में तैयारियां पूरी, कार्यक्रम को लेकर निर्देश जारी
इसके पहले उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल परिवहन सुविधा नहीं बल्कि विन्ध्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास का आधार बनेगा।
विन्ध्य और उत्तर प्रदेश सीमा के लोगों को सीधा लाभ
उन्होंने कहा कि इस सेवा से न केवल रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर, शहडोल, सिंगरौली और उमरिया जैसे जिलों को फायदा मिलेगा, बल्कि रीवा से लगे उत्तर प्रदेश के जनपदों के लोग भी अब हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी वायु सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अन्य बड़े शहरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।
सप्ताह में तीन दिन उड़ान
एलायंस एयर के प्रतिनिधियों मुकेश जायसवाल और यशवर्धन सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को उद्घाटन के बाद 11 नवंबर से सप्ताह में तीन दिन विमान का नियमित संचालन होगा। 10 नवंबर को 12:10 बजे पहली उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला रहेगा मौजूद
समीक्षा बैठक में आयुक्त बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों पर चर्चा की।
FAQs
Q1. रीवा से दिल्ली की फ्लाइट कब शुरू हो रही है?
पहली उड़ान 10 नवंबर को दोपहर 12:10 बजे रीवा से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
Q2. उड़ान कितने दिन संचालित होगी?
11 नवंबर से सप्ताह में तीन दिन नियमित उड़ान संचालित की जाएगी।
Q3. किन जिलों को इसका लाभ मिलेगा?
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल तथा उत्तर प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।