Rewa Collector ने दुकानों के खुलने की समय-सीमा घटाई, अब ये होगा नया समय
Rewa भी 21 मार्च से लगातार लॉकडाउन है, जिसे 14 अप्रैल तक कर दिया गया है। इस बीच Rewa Collector बसंत कुर्रे द्वारा अब मेडिकल स्टोर्स
रीवा। Coronavirus के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इसी तारतम्य में Rewa भी 21 मार्च से लगातार लॉकडाउन है, जिसे 14 अप्रैल तक कर दिया गया है। इस बीच Rewa Collector बसंत कुर्रे द्वारा अब मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर अन्य दुकानों के संचालन की समय-सीमा घटा कर सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कर दी गई है।
बता दें Rewa Collector द्वारा 23 मार्च को लॉकडाउन के मद्देनजर जिले भर में धारा-144 लागू करते हुए आदेश जारी कर ग्रॉसरी, किराना स्टोर, पीडीएस दुकानों, सब्जी-फल एवं अन्य को सुरक्षा दूरी, साफ सफाई की शर्तां के पालन करने के एवज में संपूर्ण समय तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। जिस पर आज 30 मार्च को कलेक्टर श्री कुर्रे द्वारा अपने आदेश दिनांक 23 मार्च 2020 को संशोधित कर दुकानों के खुलने का समय नियत कर दिया गया है।
Rewa Collector द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग बेवजह सब्जी, दवा, फल का बहाना बनाकर भ्रमण करने के लिए निकल जाते हैं, जिसकी वजह से लॉकडाउन एवं धारा-144 का पालन नही हो रहा है। इस वजह से दुकानों के खुलने की समय-सीमा सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत कर दी गई है।
बता दें इसके लिए कलेक्टर द्वारा जरूरत के सामानों एवं दवाओं के लिए होम डिलवरी की सुविधा भी शुरू कराई गई थी परंतु दुकानदारों के मनमानी के चलते जरूरतमंदों को सामानों की डिलवरी नहीं मिल पा रही है।