3 किशोरियों को गुजरात से रीवा ला रही चोरहटा पुलिस

रीवा/ Rewa: विगत 5 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता 2 किशोरियों को पुलिस ने ढूढ लिया है। चोरहटा थाने की पुलिस गुजरात के गांधीनगर से 3 किशोरियों को लेकर रीवा आ रही है।

Update: 2021-06-02 23:00 GMT

रीवा/ Rewa: विगत 5 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता 2 किशोरियों को पुलिस ने ढूढ लिया है। चोरहटा थाने की पुलिस गुजरात के गांधीनगर से 3 किशोरियों को लेकर रीवा आ रही है।

किशोरियां गुजरात कैसे पहुंची यह रीवा पहुंचने के बाद बयान दर्ज करवाने के दौरान पता चलेगा। बताया जाता है कि 3 किशोरियों में एक को एक वर्ष बाद खोजा गया है। जिसे भी साथ लेकर पुलिस आरही है। 

पुलिस की टीम बनाई गई

एसपी के निर्देश पर चोरहटा थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर गुजरात भेजा। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू की गई थी।

तो लडकियों का टावर लोकेशन गुजरात के गांधी नगर में मिला। पुलिस टीम गांधी नगर गुजरात पहुंची जिसने उनको एक घर से बरामद कर लिया है।

एक और लडकी हुई बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस दो अपहरित नाबालिगांे के टावर लोकेशन के आधार पर गुजरात गई। वहीं एक वर्ष पूर्व लापता लडकी का भी लोकेशन गुजरात मिला। जिसके बाद पुलिस जांच की तो एक वर्ष से लापता लडकी भी बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस तीनों नाबालिकों को लेकर रीवा आ रही है।

यहां आने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी। जिसके बाद पता चलेगा कि आखिर यह लडकियां रीवा से अचानक गुजरात कैसे पहुंच गई।

इसके पीछे क्या किसी गैग का हाथ हो सकता है जो लडकियां गायब करवाते हो। लडकियों के बयान के आधार पर पुलिस जांच करेगी। जिसके बाद पूरा मामला साफ हो जायेगा।

Similar News