Rewa: पांच साल बाद थाने में दर्ज हुआ दुष्कृत्य का प्रकरण, आरोपी मामा गिरफ्तार

आरोपी मामा पिछले 5 साल से दुष्कृत्य कर रहा था। अपने मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने अपने मामा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Update: 2022-05-09 11:10 GMT

Rewa: रिश्तों को तार-तार कर भांजी से दुष्कृत्य करने के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामा पिछले 5 साल से दुष्कृत्य कर रहा था। अपने मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने अपने मामा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 3,4 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि जब आरोपी ने पांच साल पूर्व दुष्कृत्य किया था तब पीड़िता की उम्र 16 वर्ष थी। वर्तमान समय में पीड़िता की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी मामा ने 2017 में उसके साथ दुष्कृत्य किया था। इस दौरान वह घर में अकेले थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने गलत काम किया। बताया गया है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी भी आरोपी द्वारा हमेशा दी जाती थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी 2017 से पीड़िता के साथ दुष्कृत्य करता आ रहा था। इसी कड़ी में परेशान होकर पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई। थाने पहुंच कर पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत की गई। बीते दिवस पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी मामा को पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

वर्जन

रिश्ते की भांजी से दुष्कृत्य करने के आरोपी मामा को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। वीडियो वायरल करने की धमकी आरोपी द्वारा दी जाती थी। आरोपी 2017 से पीड़िता के साथ दुष्कृत्य करते आ रहा था।

      -जेपी पटेल थाना प्रभारी विश्वविद्यालय

Tags:    

Similar News