रीवा: मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे नाराज चयनित शिक्षक

Rewa News: चयनित शिक्षकों के द्वारा राजधानी में किए जाने वाले प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है।

Update: 2022-06-02 07:21 GMT

Rewa Riyasat News

रीवा: नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित शिक्षकों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में नाराज चयनित शिक्षकों ने मंत्री के बंगले का घेराव करने का निर्णय लिया है। इनके द्वारा राजधानी में किए जाने वाले प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। ओबीसी कैटेगरी के चयनित शिक्षकों ने दो दिन पहले डीपीआई में प्रदर्शन किया था। अब सभी कैटेगरी के कई चयनित शिक्षकों ने शुक्रवार स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले का घेराव करने की चेतावनी दी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर एवं अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों के 87630 पद रिक्त है। इसके बावजूद भी 10 साल बाद हुई शिक्षक भर्ती में अब तक सैकड़ो पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली। इसे चयनित शिक्षकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार इतने आंदोलन के बाद भी उनकी परेशानी और समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।

नहीं हो रहा समस्या का निराकरण

बताया गया है कि चयनित शिक्षक कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि पद रिक्त होने के बाद भी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी जा रही। सरकार जहां स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाना चाहती है वहीं वह चयनित पात्र शिक्षकों को ज्वाइनिंग तक नहीं दे रही। जिससे सरकार की मंशा का साफ पता चलता है।

Tags:    

Similar News