रीवा: महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी पकड़ाया

Rewa News: आरोपी आसिफ खान 25 वर्ष निवासी पीटीएस चौक थाना समान को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया।

Update: 2022-05-28 08:44 GMT

रीवा: महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी आसिफ खान 25 वर्ष निवासी पीटीएस चौक थाना समान को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 506 और 67ए आईटी एक्ट के तहत प्ररकण पंजीबद्ध है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि बीते दिवस एक महिला ने थाने में आकर शिकायत की थी कि वह रीवा में किराए का मकान लेकर रहती है। चार महीने पूर्व आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कृत्य किया था। इसके अलावा आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। मना करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता था। गत दिवस आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। महिला को जैसे ही घटना का पता चला उसने इस संबंध में थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर शाम के समय आरोपी को पकड़ लिया।

बच्चों को मारने की दे रहा था धमकी

महिला ने बताया कि जब भी वह आरोपी को गलत काम करने से मना करती तो वह बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता था। इसीलिए उसने घटना की शिकायत थाने में नहीं की थी।

वर्जन

महिला के साथ दुष्कृत्य करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

निशा मिश्रा महिला थाना प्रभारी

Tags:    

Similar News