रीवा: जिले में अब तक 543 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Rewa Monsoon News: रीवा के कई इलाको में वर्षा दर्ज की गई। जिले में 25 अगस्त को 9.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

Update: 2023-08-25 16:40 GMT

रीवा के कई इलाको में वर्षा दर्ज की गई। जिले में 25 अगस्त को 9.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में तहसील हनुमना में 20 मिलीमीटर, मनगवां में 6 मिलीमीटर, नईगढ़ी में 24, जवा में 11 मिलीमीटर, गुढ़ में 2 मिलीमीटर, त्योंथर में 10 मिलीमीटर, सेमरिया में 14 मिलीमीटर तथा सिरमौर में 13.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि हुजूर, रायपुर कर्चुलियान तथा मऊगंज तहसील में आज वर्षा नहीं हुई।

इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक कुल 543 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में हुजूर तहसील में 632.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 395.५ मिलीमीटर, गुढ़ में 703 मिलीमीटर, सिरमौर में 437.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 212 मिलीमीटर, मऊगंज में 563.६ मिलीमीटर, हनुमना में 650 मिलीमीटर, सेमरिया में 484.2 मिलीमीटर, मनगवां में 729 मिलीमीटर, जवा में 598.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 568 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 521.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Tags:    

Similar News