REWA: 25 लोग कोरोना को मात देकर अस्पताल से हुए हैं डिस्चार्ज, संक्रमण का आंकड़ा 430 एक्टिव केस 131 रिकवर केस 291 मौत 8
REWA(विपिन तिवारी की रिपोर्ट)। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक आठ मौतें हुई हैं। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि जिले के लिए राहत भरी खबर है।आज जिला अस्पताल से 25 लोग कोरोना को मात दे कर डिस्चार्ज हुए हैं।
डिस्चार्ज हुए मरीज काफी खुश हैं। बता दे कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर 14 दिन के लिए कोरेन्टीन होना पड़ता है। जिले में अभी संक्रिमत का आंकड़ा 430 पर बना हुआ है। जबकि एक्टिव केस 131 है। रिकवरी रेट 291 है।
कोरोनो को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लगातार हिदायत दे रहा है। बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान बनाएं जा रहें हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान भीड़ भाड़ वाली जगहों पर है।
भीड़ भाड़ वाली जगह पर भीड़ इकट्ठा न हो पाए इसके लिए जिला प्रशासन ने टीम लगा रखी है।। जिले में आज 25 लोग कोरोना को मात देकर अस्पताल से हुए हैं डिस्चार्ज,.. संक्रमण का आंकड़ा 430 एक्टिव केस 131 रिकवर केस 291 मौत 8 हुई है। जिले में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है।