Rewa में चोरी छुपे आ रहे Hotspot शहरो से लोग, 38 लोगो की सूची तैयार
Rewa में चोरी छुपे आ रहे Hotspot शहरो से लोग, 38 लोगो की सूची तैयारREWA : जिस तरह जिले में Hotspot शहरों से चोरी छिपे सैकड़ों लोग प्रतिदिन
Rewa में चोरी छुपे आ रहे Hotspot शहरो से लोग, 38 लोगो की सूची तैयार
REWA : जिस तरह जिले में Hotspot शहरों से चोरी छिपे सैकड़ों लोग प्रतिदिन जिले में आ रहे हैं उससे कोरोना संक्रमण के खतरे की आहट से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन द्वारा सोमवार को भी दूसरे राज्यों से आने वाले 90 लोगों व प्रदेश के दूसरे शहरो से आने वाले 38 लोगों को सूची वद्ध किया गया है।
पुलिस की पिटाई से किसान की मौत का मामला: एसपी के बाद सीएम शिवराज ने कमिश्नर को भी हटायाजिला प्रशासन तो केवल उन लोगों को सूचीवद्ध किया जा रहा है जिनकी लोगों को जानकारी हो जाती है और सूचना देते हैं। ऐसे हजारों लोग हैं जो छिपे हुए हैं। प्रशासन की उनतक पहुंच नहीं है। इनमें अधिकांश लोग मुंबई व इंदौर शहर से आ रहे हैं। बता दें कि रीवा जिले के अधिकांश श्रमिक, मुबंई, पुणे, अहमदनगर, सूरत, गोवा, दमन-दीव, दिल्ली में ज्यादातर रहते हैं। कोरोना व लॉक डाउन होने के कारण यही श्रमिक अब भाग कर अपने गांव आ रहे हैं।
MP में स्कूलों की मान्यता को लेकर CM SHIVRAJ का बड़ा बयान, पढ़िएकुछ लोगों को तो होम कोरेंटाइन किया गया है। लेकिन चोरी छिपे आने वाले लोग कुछ दिन तो घर में रहते हैं इसके बाद सभी के बीच पहुंच जाते है। यदि इनमें से कोई कोरोना का मरीज निकला तो भयावह स्थिति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव व रोजगार सहायक सहित अन्य स्वास्थ्य अमले को कड़ी निगरानी के निर्देश देने की जरूरत है।