OTP Fraud in Rewa: ओटीपी का नंबर बताते ही वृद्ध के खाते से पार हो गए 3.90 लाख रूपए, जानिए कैसे बचे खाते में रखे 7 लाख रूपए

Otp Fraud Case: फ्रॉड होने के बावजूद वृद्ध ने समझदारी दिखाते हुए 7 लाख रूपए बचाने में कामयाब रहें।

Update: 2022-07-18 06:27 GMT

MP Rewa News: टेक्नोलॉजी के जहां कई फायदे (Technology Benefits) हैं वहीं इसके कई नुकसान (Technology Disadvantages) भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में अन्य अपराधों की ही तरह सायबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसी कड़ी में बीते दिवस एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वृद्ध द्वारा ओटीपी का नंबर बताते ही उसके खाते से 3.90 लाख रूपए पार हो गए। हालांकि रूपए पार होने का पता चलते ही वृद्ध ने अपने खाते में बचे 7 लाख रूपए बचाने में कामयाब हो गया। अगर कुछ मिनटों की और देर होती तो वृद्ध के खाते में बचे 7 लाख रूपए भी पार हो जाते। फिलहाल वृद्ध शैलेश सिंह निवासी नौबस्ता 60 वर्ष द्वारा सायबर ठगी की शिकायत चोरहटा थाने में कर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि वृद्ध जेपी सीमेंट फैक्ट्री (Jaypee Cement) में कार्य करता है। गत दिवस वृद्ध के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है। आरोपी, वृद्ध को अपनी बातो के जाल में फंसाते हुए जान-पहचान बढ़ा ली। इसी दरमियान जब वृद्ध ने बातों ही बातों में बिजली का बिल अपडेट न होने की समस्या का जिक्र किया तो आरोपी ने वृद्ध को समस्या का निराकरण करने का आश्वासन देते हुए रूपए पार करने की योजना बना डाली।

ऐप के माध्यम से पार किए रूपए

बताया गया है कि वृद्ध ने बिजली बिल अपडेट करने की बात कहते हुए वृद्ध को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। वृद्ध द्वारा ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) नंबर आता है। बताते हैं कि वृद्ध ने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया उसके खाते से 3.90 लाख रूपए पार हो गए। वृद्ध ने संबंधित व्यक्ति को फोन भी लगाया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इस प्रकार बचे 7 लाख

बताया गया है कि वृद्ध को जैसे ही अपने ठगे (Fraud) होने का पता चला उसने नेट कनेक्शन ऑफ करने के साथ ही मोबाइल से सिम निकाल दिया। जिसके कारण संबंधित व्यक्ति द्वारा वृद्ध का हैक किया गया मोबाइल कनेक्शन टूट गया। इस प्रकार वृद्ध के खाते में बचे सात लाख रूपयों को आरोपी नहीं निकाल पाया। अगर वृद्ध ऐसा नहीं करता तो उसके खाते से बांकी के रूपए भी पार हो जाते।

वर्जन

वृद्ध सायबर ठगी का शिकार हुआ है। वृद्ध के खाते से 3.90 लाख पार किए जाने की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अवनीश मिश्रा, थाना प्रभारी चोरहटा

Tags:    

Similar News