REWA में कोरोना का भी नहीं डर, पूर्व जपं सदस्य ने महिला से खेत में किया रेप

REWA में कोरोना का भी नहीं डर, पूर्व जपं सदस्य ने महिला से खेत में किया रेप REWA। मप्र के रीवा जिले में घर से निकली महिला को बंधक बनाकर

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

REWA में कोरोना का भी नहीं डर, पूर्व जपं सदस्य ने महिला से खेत में किया रेप

REWA। मप्र के रीवा जिले में घर से निकली महिला को बंधक बनाकर खेत में एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया है। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कच्चे तेल का दाम हुआ कम, पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए

घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई है। महिला गुरुवार की दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। घर से कुछ दूर स्थित खेत में जब वह पहुंची तो सूनसान का फायदा उठाकर उसे आरोपी इंद्रमणि कुशवाहा 45 वर्ष मिल गया जिसने महिला को रोक लिया।
आरोपी ने खेत में ही महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो उसे सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोग पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भारत सरकार बना रही ऐसा App जो WhatsApp और Zoom को देगा टक्कर

पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जनपद सदस्य व सरपंच जैसे पदों में रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। उसका पति मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था जो लॉक डाउन के कारण वहां फंसा हुआ है।

India-US साथ मिलकर Corona की Vaccine बना रहें, हम भारत को Ventilators डोनेट करेंगे: Donald Trump

Gratuity नियमों में बदलाव करने जा रही है सरकार, करोड़ों प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

[signoff]

Similar News