LOCKDOWN : REWA में दवाइयों की खरीदी का बहाना लगाकर घूमने वालों को POLICE ने पीटा...

रीवा। DOCTOR की पर्ची और दवाइयों की खरीदी का बहाना लगाकर घूमने वालों पर मंगलवार को POLICE प्रशासन द्वारा सख्ती की

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

LOCKDOWN : REWA में दवाइयों की खरीदी का बहाना लगाकर घूमने वालों को POLICE ने पीटा...

रीवा। DOCTOR की पर्ची और दवाइयों की खरीदी का बहाना लगाकर घूमने वालों पर मंगलवार को POLICE प्रशासन द्वारा सख्ती की गई। ऐसे लोगों को POLICE ने या तो वापस कर दिया या फिर साथ चलकर दवाइयां खरीदने की बात की गई तो वह खुद वहा से वापस लौट गए।

POLICE की इस सख्ती के बाद मंगलवार को कई बहानाबाजी कर घूमने वाले लोग भी पकड़ में आए जिनको समझाइश देकर वापस भेज दिया गया कुछ को POLICE ने कार्यवाही भी की। दरअसल लॉकडाऊन के बीच घरों से बाहर निकलने के लिए लोग DOCTOR की पर्ची व दवाइयां खरीदने का बहाना करते थे और POLICE को बहानेबाजी से भ्रमित कर शहर में घूमते दिख रहे थे। जिससे लॉकडाऊन पर बुरा असर पड़ रहा था। 

ऐसे बहाना बनाकर निकलने वालों की सख्ती से जांच व कार्यवाही की गई। POLICE कर्मियों की माने तो अधिकतर लोग ऐसे थे जो दवाई पर्ची व DOCTOR को दिखाने का बहाना लेकर घूमते मिले।

Similar News