Kirti Chakra: रीवा के लाल को दिया गया कीर्ति चक्र, पुलवामा में तीन आंतकियों को किया था ढेर

MP Rewa Proud News: केन्द्र सरकार ने देश के वीर जवानों को सम्मानित किया है जिसमें रीवा के देवेन्द्र सिंह को कीर्ति चक्र दिया गया है.

Update: 2022-08-15 09:33 GMT

MP Rewa Proud News: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर केंन्द्र की मोदी सरकार (Central Government) ने देश के वीर जवानो (Brave Soldiers) कों सम्मानित किया है। घोषित पुरस्कारों के तहत सम्मानित होने वाले जवानों में रीवा जिले के जवा विकासखंड के अंदवा गांव निवासी जवान नायक देवेंद्र प्रताप सिंह (Nayak Devendra Pratap Singh) को कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) से सम्मानित किया गया है, जबकि अन्य 8 जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किए गए हैं।

इन्हे किया गया सम्मानित

सरकार के द्वारा जिन जवानों को सम्मानित किया गया है उनमें सतना जिले के सिपाही कर्ण वीर सिंह, गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।

सेना का दूसरा सर्वोच्च सम्मान है कीर्ति चक्र

बता दें कि केंद्र सरकार ने नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को सेना के दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। नायक देवेंद्र ने 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात पुलवामा में तीन आतंकियों को मार गिराया था। जानकारी के तहत आतंकियों ने सेना के जवानों पर अचानक हमला कर दिया था। पहले देवेंद्र कुछ समझ नहीं पाए और फिर देवेन्द्र ने स्थितियों को देख कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवान के द्वारा बरसाई जा रही ताबड़तोड़ गोलियों से बचने के लिए कुछ आतंकी भागने लगे और देवेन्द्र ने उन्हे निशाना बनाते हुए तीन को मार गिराया। इसी बीच सेना के अफसर वहां पहुँच गए, इसी पराक्रम के लिए सरकार ने नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित की है।

रीवा के अंदवा गांव निवासी है देवेन्द्र

जानकारी के तहत देवेंद्र प्रताप सिंह जवा जनपद के अंदवा गांव के रहने वाले है। उनके पिता का नाम इंद्रबहादुर सिंह और माता का नाम उर्मिला देवी सिंह है। ग्रामीणो के अनुसार देवेन्द्र राष्ट्रीय रायफल की 55वीं बटालियन में तैनात है। वर्तमान समय में भारतीय सेना में नायक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News