Indian Army Recruitment 2022: रीवा में होगी सैनिक रैली भर्ती

Indian Army Recruitment 2022: रीवा. लंबे समय के बाद रीवा में एक बार फिर से सैनिक रैली भर्ती आयोजित की जाएगी।

Update: 2022-04-20 04:45 GMT

Indian Army Rally Rewa 2022

रीवा. लंबे समय के बाद रीवा में एक बार फिर से सैनिक रैली भर्ती (Indian Army Recruitment 2022) आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी. गंगा ने बताया कि जबलपुर में वह सेना के अधिकारियों के संपर्क में है। रीवा में युवाओं का सेना के प्रति रुझान लंबे समय से रहा है।

यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इसलिए रीवा जिले में सैन्य रैली भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने में बड़े पैमाने पर यहां सैनिक रैली भर्ती (Indian Army Recruitment 2022 in Rewa) का आयोजन किया जा सकता है। इस संबंध में सेना के अधिकारियों के साथ अंतिम तैयारी बैठक होने वाली है।

Tags:    

Similar News