रीवा में महिला की गला रेत का निर्मम हत्या, हमलावर का पेड़ में लटकता मिला शव, एक तरफा प्यार का है मामला

MP Rewa News: रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की गला रेत कर हत्या.

Update: 2022-07-01 09:25 GMT

MP Rewa News: पति चुनाव कार्य में लगा हुआ था तो वहीं घर में मौजूद उसकी पत्नी के साथ मारपीट करके हमलावर आरोपी ने धारदार औजार से महिला का गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुचें। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे रीवा जिले के गोंविदगढ थाना के शिवपुर्वा चौकी अंतर्गत गढ़वा गांव की बताई जा रही है, तो वही हमलावर आरोपी का गांव के तालाब के पास पेड़ में लटकता हुआ शव पाया गया है। पुलिस हत्या और मर्ग कायम करके जांच कार्रवाई कर रही है।

हत्या और आत्महत्या की है घटना

मृतक महिला की पहचान सोमवती मिश्रा पत्नी सचितानंद मिश्रा 45 वर्ष निवासी गढ़वा थाना गोविंदगढ के रूप में की गई हैं। महिला के पति का अरोप है कि गांव के चन्द्रमणि त्रिपाठी ने उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला करके हत्या किया।

जबकि महिला की हत्या के अरोपी चन्द्रमणि त्रिपाठी 40 वर्ष का गांव के तालाब के पास एक पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया है। पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टा में हत्या और आत्महत्या का यह मामला है। जंहा हमलावर आरोपी चन्द्रमणि महिला की हत्या करने के बाद गांव के तालाब के पास पहुचा और खुद भी आत्महत्या कर लिया है।

45 वर्ष की महिला, 40 वर्ष का प्रेमी

बताया जा रहा है कि आरोपी चन्द्रमणि त्रिपाठी 40 वर्ष का प्यार 45 वर्ष की सोमवती से चल रहा था। चन्द्रमणि की हरकतों से तंग होकर महिला ने मार्च माह में उसके खिलाफ छेड़खानी की रिर्पोट दर्ज करवाई थी। पुलिस उक्त मामले में 354 का मामला दर्ज किया था। इसके बाद भी आरोपी अपनी से हरकतों  बाज नही आ रहा था। अंततः उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

घर में दुकान चलाती थी महिला

महिला के पति ने बताया कि वह घर में दुकान खोल रखे हुए था और जब भी वह काम से चला जाता तो उसकी पत्नी ही दुकान चलाती थी। आरोपी चंद्रमणि उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।

चुनाव कार्य में था पति

शुक्रवार को क्षेत्र में पंचायत चुनाव होने से महिला का पति सचितानंद गांव में पोलिग एजेंट के कार्य में लगा हुआ था। इसी बीच उसे सूचना प्राप्त हुई की उसकी पत्नी पर हमला किया गया है। वह घर पहुंचा तो देखा की खून से लथपथ उसकी पत्नी पड़ी हुई है। वह अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

वर्जन

मैं गांव में चुनाव कार्य में लगा हुआ था। मेरी पत्नी को चन्द्रमणि परेशान कर रहा था। उसने धारदार औजार से उसका गला काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है।

सचितानंद मिश्रा, महिला का पति।

महिला की हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमलावर ने सुसाइड कर लिया है। पूरे घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में महिला ने 354 का मामला दर्ज करवाया था। उसमें कायमी की गई थी।

गोकुलानंद पांडे, थाना प्रभारी गोविंदगढ़।

Tags:    

Similar News