रीवा में सड़क पर बैठे 9 मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया वाहन, गौवंशों की मौत पर स्थानियों में आक्रोश
रीवा जिले के प्रयागराज हाईवे में अज्ञात वाहन चालक 9 गौवंशों को रौंदते के बाद भाग निकला, घटना के बाद स्थानियों में आक्रोश व्याप्त है.
रीवा. सड़क पर बैठे मवेशी एक बार फिर काल के गाल में समा गए हैं. रीवा-प्रयागराज हाईवे में अज्ञात वाहन चालक 9 गौवंशों को रौंदते हुए निकल गया है. हाईवे पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया एवं गौवंशों के शवों को पीएम के लिए विटनरी अस्पताल भेज दिया है.
घटना शुक्रवार रात 11 बजे रीवा जिले के मनगवां थानांतर्गत गंगेव चौकी के चन्देह के पास की है. प्रयागराज हाईवे के किनारे बैठे दर्जन भर गौवंशों को वाहन चालक ने रौंद दिया. दावा किया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देकर वेटरनरी अस्पताल में मवेशियों को भिजवाया है. जहां पीएम कराया जा रहा है.
NHAI ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानियों में आक्रोश शुरू हो गया है. लोग जिला प्रशांसन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं. इसके बाद घटना की जांच NHAI ने शुरू कर दी है. इधर, गौवंशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए विटनेरी अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही उस अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिसने डेढ़ दर्जन से अधिक गौवंशों को रौंदा है.
गौशाला सिर्फ नाम की, मवेशी भी मर रहें, वाहन सवार भी
दरअसल, गौवंश इधर उधर न भटकें और सड़कों में जाकर काल के गाल में न समाएं और न ही गौवंशों के चलते हादसे का शिकार हो साथ ही उनके रहने खाने की समुचित व्यवस्था हो सके. इसके लिए जगह जगह गौशाला खोले गए हैं. लेकिन ये गौशाला सिर्फ कागजों में खानापूर्ति के लिए हैं. जमीनी हकीकत कुछ और ही है. सैकड़ों की संख्या में गौवंश सड़कों पर दिन रात मौजूद रहते हैं, जिसके चलते वाहन सवार भी हादसे का शिकार हो रहें हैं, तो वहीं मवेशियों की भी आए दिन मौतें हो रही है.