रीवा: ससुराल वालों ने इतना किया प्रताड़ित की बहू ने जहर खाकर दे दी जान, दहेज लोभी ससुराल वाले गए जेल

Rewa MP News: दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बहू को इतना प्रताड़ित किया कि बहू ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Update: 2023-01-05 03:40 GMT

फाइल फोटो 

रीवा- दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बहू को इतना प्रताड़ित किया कि बहू ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले मे दहेज हत्या की धारा 498ए, 304बी, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी पति, सास-ससुर को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी पति औन सास-ससुर को जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि लौर थाना अंतर्गत नौढ़िया निवासी नवब्याहता ने पूनम पटेल ने विगत दिवस जहर खा लिया था। परिजनों द्वारा महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रही महिला की मौत हो गई।

मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

लौर पुलिस ने बताया क नवब्याहता की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर आरोपी ससुराल वाले आए दिन महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। इस संबंध में महिला द्वारा पूर्व में कई बार अपने मायके में जानकारी दी गई थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के कारण महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

ये हैं आरोपी

मायके वालों द्वारा लगाए आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दहेज हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए चालान न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों में पति अंगिरा प्रसाद पटेल, ससुर साधूलाल पटेल और सास आशा पटेल शामिल हैं।

Tags:    

Similar News