REWA में मानवता हुई शर्मसार, मरीज को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने हाथ लगाने से किया इंकार
REWA में मानवता हुई शर्मसार, मरीज को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने हाथ लगाने से किया इंकाररीवा। मध्यप्रदेश के REWA से मानवता को शर्मसार कर
REWA में मानवता हुई शर्मसार, मरीज को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने हाथ लगाने से किया इंकार
रीवा। मध्यप्रदेश के REWA से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां रेल्वे स्टेशन के पास बीमारी हालत में एक शख्स पड़ा हुआ है। लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं है।
पहले डायल 100 पुलिस पहुंची लेकिन उन्होंने मरीज को कोरोना संदिग्ध मरीज मानकर हाथ लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस पहुंची लेकिन उनके पास पीपीटी किट नहीं थी, इस वजह से उन्होंने भी मरीज को छूने तक से इंकार कर दिया। इसके बाद सीएमएचओ के निर्देश पर कोरोना संदिग्धों को ले जाने वाली एंबुलेंस पहुंची लेकिन एंबुलेंस के कर्मचारियों ने भी बिना पीपीटी किट के उसको ले जाने से मना कर दिया।
HIGH COURT का आदेश, MPPSC के 91 पदों पर फिर करे नियुक्तिये मरीज करीब 3 घंटे से मरीज रेल्वे स्टेशन में पड़ा हुआ है। इस दौरान पुलिस सहित स्थानीय लोग तमाशबीन बनकर वहां खड़े हुए हैं। इस घटना ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ विभाग के दावों की कलई खोलकर रख दी।
- हमें Like करें Facebook पर : www.facebook.com/rewariyasat7662
- Join करें Telegram Group : https://t.me/newsrewa
- Follow करें Google News पर : https://news.google.com/s/CBIw0qiMm0U?r=11&oc=1
- Join करें WhatsApp Group : https://chat.whatsapp.com/2cAWStenAV5Iy45em5ScGc
- Follow करें Twitter पर : https://twitter.com/newsrewariyasat