घर से किया बेघर, सड़क पर बैठा परिवार... : Rewa News
घर से किया बेघर, सड़क पर बैठा परिवार… : Rewa News रीवा / Rewa News : जिले के गोविंदगढ़ में घर से बेघर परिवार सड़क पर बैठ गया। सड़क जाम
घर से किया बेघर, सड़क पर बैठा परिवार… : Rewa News
रीवा / Rewa News : जिले के गोविंदगढ़ में घर से बेघर परिवार सड़क पर बैठ गया। सड़क जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और पीड़ित परिवार को समझाइस देकर मामले को शांत कराया।
सामान फेक कर लगाया ताला
पीड़ित परिवार मुन्ना कचेर निवासी गोविन्दगढ़ वार्ड क्रमाक-3 का कहना था कि उसका पुस्तैनी घर जर्जर हालत में था। घर न बन पाने के कारण वह पैसा कमाने के लिये शहर चला गया था। जब वह घर लौटा तो मंयक गुप्ता व उसके लोगो ने उनका सामान फेंक कर घर में ताला लगा दिये। जानकारी के तहत मुन्ना के न रहने पर उसके परिवार के लोगो ने उक्त घर मंयक गुप्ता आदि को बिक्री कर दिया था। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आयेगा।
बाधित रहा रीवा-सीधी मार्ग
बेघर परिवार के सड़क पर बैठ जाने से रीवा-सीधी मार्ग का आवागमन घंटो बाधित रहा। पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही सड़क का आवागमन बहाल कराया।
साड़ी शो रूम से चोरों ने उड़ाए लाखों के कपड़े व नकदी : Rewa News
Rewa News : एक सचिव की सेवा समाप्त और एक निलंबित
कलेक्टर ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को.आ. कंपनी के लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध : Rewa News