रीवा: महिला सम्मान बचत पत्र को लेकर प्रधान डाकघर ने निकाली जागरूकता रैली

Rewa MP News: भारत सरकार ने महिलाओं के लिए आजादी के अमृत काल के तहत अधिक ब्याज दर पर बचत योजना लाई है।

Update: 2023-05-08 11:11 GMT

Rewa MP News: भारत सरकार ने महिलाओं के लिए आजादी के अमृत काल के तहत अधिक ब्याज दर पर बचत योजना लाई है। दो वर्ष की अवधि के लिए महिला सम्मान बचत पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। मान्नीय पोस्टमास्टर जनरल जबलपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य के साथ इस वर्ष शुरू की गई "महिला सम्मान बचत पत्र" योजना के बारे में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जन जागरूकता रैली प्रधान डाकघर प्रांगण रीवा से शुरू होकर सिरमौर चौक, कॉलेज चौराहा तक निकाली गई। रैली में डाकघर के समस्त कर्मचारी शामिल रहें। इस योजना में निवेशकों को अधिकतम दो लाख रु. के निवेश पर दो वर्षो के लिए 7.5 प्रतिशत का उच्च ब्याज दिया जा रहा है। यह योजना दो वर्ष की अवधि के लिए ही है।

इस योजना में त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। साथ ही आंशिक निकासी की सुविधा भी है। इसमें न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम दो लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। यह खाता एकल होगा तथा 3-3 माह के अंतराल पर कई खाते खोले जा सकते है, परन्तु सभी खातों में जमा राशि मिलाकर दो लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।

जागरूकता रैली डाक अधीक्षक श्री एस.के. राठौर व पोस्टमास्टर श्री आर.के. पटेल के नेतृत्व में की गई। इस रैली में निरीक्षक असित कुमार, श्री आशीष पाण्डेय, श्री राजेश गौतम, विनोद सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, समीर खान, बी.के. सिंह, अल्का तिवारी, श्यामबली सिंह, एम.के. सोनी, रेनू द्विवेदी, राजकली देवी, प्रभात नामदेव, नीरज पाठक, चित्रकांत कनौजी, सौरभ सराफ, अंजूला तिवारी, नीलम वर्मा, विनोद तिवारी, संजय सिंह, प्रेमशंकर चतुर्वेदी, एस.पी. तिवारी आदि शामिल रहें।

Tags:    

Similar News