धोखाधड़ी: अमहिया पुलिस की सक्रियता से 7 लाख रुपये वापस मिले

रीवा। Indusind Bank के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर फरियादी श्याम किशोर जायसवाल के 7 लाख रुपये हजम कर लिये थे। बताया गया है कि फरियादी ने अ

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

रीवा। Indusind Bank के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर फरियादी श्याम किशोर जायसवाल के 7 लाख रुपये हजम कर लिये थे।

बताया गया है कि फरियादी ने अपने ट्रक के बीमा की राशि बैंक में जमा की थी। जिसे बैंक के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी रसीद देकर राशि खुद हजम कर ली थी।

किसके संरक्षण में चल रहे 20 किलोमीटर के अंदर लगभग 500 स्टोन क्रेशर : REWA NEWS

इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधिकारियों सहित थाने में शिकायत की गई। जिस पर अमहिया थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

अमहिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बैंक के माध्यम से फरियादी श्याम किशोर जायसवाल के 7 लाख रुपये चेक द्वारा लौटवाए गए। धोखाधड़ी का शिकार श्याम किशोर ने रुपये वापस मिलने के बाद पुलिस को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ के कारण उनके 7 लाख रुपये वापस मिले गए अन्यथा वह धोखाधड़ी का शिकार होकर बड़ी राशि गवां चुके थे।

Similar News