ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक: रीवा-आनंद विहार 13 घंटे देरी से पहुंची

Anand Vihar-Rewa Express Train Running Status: आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस: कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। उत्तर भारत में कोहरे का जबरदस्त असर है। इससे प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें लेट हो रही हैं।

Update: 2023-12-28 18:43 GMT

Anand Vihar-Rewa Express Train Running Status: कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। उत्तर भारत में कोहरे का जबरदस्त असर है। इससे प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें लेट हो रही हैं। बुधवार को दिल्ली के आनंद विहार से रीवा के लिए रवाना हुई रीवा एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से रीवा पहुंची है। 

ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों की फजीहत हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली से रीवा के बीच चलने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन पर नजर आ रहा है। 8:05 बजे शाम दिल्ली के आनंद विहार से रीवा के लिए रवाना होने वाली रीवा एक्सप्रेस बुधवार को दो घंटे की देरी से रवाना हुई। 27 दिसंबर को ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से 11:59 बजे रात रवाना हुई और गुरुवार 28 दिसंबर की रात 11:56 बजे रीवा पहुंची। कोहरे की वजह से ट्रेन 13 घंटे लेट रही, जबकि रीवा पहुँचने का निर्धारित समय सुबह 11:10 बजे है। 

इसी तरह मंगलवार 26 दिसंबर की रात आनंद विहार स्टेशन से छूटी ट्रेन करीब 7 घंटे लेट रही। यह ट्रेन दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से छूटी थी लेकिन रात में गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच में ट्रेन की फजीहत हो गई। सुबह 6:10 बजे ट्रेन को प्रयागराज पहुंचना था लेकिन दोपहर ढाई बजे ट्रेन प्रयागराज पहुंची। रीवा यह ट्रेन सुबह 11:10 मिनट पर पहुंचने वाली थी, लेकिन ट्रेन शाम साढ़े सात बजे के बाद रीवा पहुंची। अब यह ट्रेन रीवा से रात 8.30 बजे रवाना हुई। कोहरे का आंशिक असर दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इतवारी ट्रेन करीब आधे घंटे विलंब से रीवा पहुंची थी।

Tags:    

Similar News