REWA: पहले पति और अब प्रेमी ने तोड़ा भरोसा, पुल से बीहर नदी में कूद गई महिला

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) के छोटी पुल से बीहर नदी में कूद गई महिला।

Update: 2021-10-08 14:00 GMT

rewa news 

रीवा (Rewa) पुल पर महिला कुछ समय तक रोती रही और फिर वह पुल की रेलिंग में चढ़कर बीहर नदी में छलांग लगा दिया। घटना शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत छोटी पुल की है। महिला को नदी में छलांग लगाते हुए लोगो ने देख लिया और शोर मचाया, तो वही नदी में नहा रहे लोग महिला को पानी से सुरक्षित निकाल लिए है।

पति और प्रेमी से है दुखी

आत्महत्या का असफल प्रयास करने वाली महिला पति और प्रेमी से दुखी है। उसने बताया कि उसका पति नशेड़ी है और वह तरह-तरह से उसे प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते वह मजदूरी करने लगी। काम के दौरान एक कारीगर से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों में प्रेम-प्रसंग चलने लगा। पहले तो वह भरोसा दिलाता रहा कि वे दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन अब वह भी दगाबाजी कर रहा है। जिससे परेशान होकर वह अब मौत को गले लगाना चाहती है।

मायके जाने के लिए निकली थी महिला

महिला ने बताया कि उसका मायका मनकहरी गांव में है जबकि ससुराल बैजनाथ गांव में, वह मायके जाने के लिए निकली थी और पुल में पहुचने के बाद वह काफी सोच-विचार करके मौत का रास्ता चुन ली थी, लेकिन लोगो ने उसे निकाल लिया।

बीहर नदी है डेथ प्वाइंट

दरअसल शहर के मध्य से बहने वाली बीहर नदी का छोटी पुल डेथ प्वाइंट बना हुआ है। जहां अक्सर लोग पुल से नदी में छलांग लगा कर मौत को गले लगा रहे है। वही शुक्रवार को एक महिला ने भी आत्महत्या का असफल प्रयास किया है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व नदी के रेलिंग में जाली प्रशासन के द्वारा लगवाई गई है। इसके बाद भी नदी में कूदने में महिला सफल हो गई।

Tags:    

Similar News