सड़क पर बैठे किसान और पार्टी नेता, कृषि कानून वापस की उठाई मांग... : Rewa City News

रीवा / Rewa City News : देशव्यापी चक्काजाम आंदोलन का रीवा में भी असर रहा। किसान संगठन के पदाधिकारियो के साथ ही कांग्रेस पार्टी,

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

सड़क पर बैठे किसान और पार्टी नेता, कृषि कानून वापस की उठाई मांग… : Rewa City News

रीवा / Rewa City News : देशव्यापी चक्काजाम आंदोलन का रीवा में भी असर रहा। किसान संगठन के पदाधिकारियो के साथ ही कांग्रेस पार्टी, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, जेडीएस, अपना दल के नेता चक्काजाम में शामिल होकर सड़क पर बैठे तथा मौके पर भारत सरकार के नाम ज्ञापन पत्र अधिकारियों को देकर कृषि कानून वापस लिये जाने की मांग उठाई है। जिले में आंदोलन शांति पूर्वक रहा है।

35 वे दिन जारी रहा आंदोलन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन का समर्थन करते हुये सड़क के साथ ही करहिया मंडी में 35वें दिन अखिल भारतीय किसान सभा का धरना जारी रहा।

11 स्थानों पर किया चक्काजाम

राष्ट्रीय आव्हान पर जिला मुख्यालय के शार्क इन बाईपास सहित जिले के जवा, समेरिया, गुढ़, चाकघाट, देवतालाब, सिरमौर, अमिलकी, मनगवॉ, रायपुर कर्चुलियान, हनुमना में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम किया गया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री घायल …: REWA LOCAL NEWS

ये रहे शामिल

जिला मुख्यालय में किसान नेता रामायण सिंह ओमनारायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह शिव सिंह किसान सुब्रत मणि रविनंदन सिंह शोभनाथ कुशवाहा अशोक सिंह संजय निगम गिरजेश सिंह सेगर इंद्रजीत सिंह तेजभान सिंह रामनरेश सिंह अमित सोहगौरा अजय तिवारी जेपी कुशवाहा बीएल सेन पप्पू कनौजिया पूर्णानंद तिवारी सर्वेश सिंह राम नारायण सिंह दलवीर सिंह छोटू केशव शर्मा घनश्याम सिंह हरिओम सिंह शैलेंद्र सिंह दिनेश पटेल विनोद मिश्रा राजनारायण सिंह लाल बिहारी सिंह सिद्धमुनि पटेल धोनी सिंह शिव कुमार यादव उपस्थित रहे .

वही चाकघाट मे किसान नेता रोहित तिवारी हरिशंकर पटेल जवा मे किसान नेता अनिल सिंह गुढ में किसान नेता भागवत प्रसाद पांडे सेमरिया में किसान नेता रोहित तिवारी देवतालाब में किसान नेता नरेंद्र सिंह सेगर अभिषेक कुमार पटेल सिरमौर में किसान नेता कामता शुक्ला अमिलकी गोविंदगढ़ किसान नेता अनिल सिंह पिंटू उमेश पटेल अजय सिंह मनगवां में किसान नेता दिनेश पटेल रायपुर कर्चुलियान किसान नेता विश्वनाथ पटेल चोटीवाला हनुमना किसान नेता विनोद शुक्ला .

Rewa City News : मंदी की मार झेल रहा क्रेशर कारोबार, 80 फीसदी व्यवसाय प्रभावित, यह है बढ़ी वजह…

संयुक्त किसान मोर्चा के चक्काजाम आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू पूर्व सांसद किसान देवराज सिंह, त्यौथर में रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा कविता पांडे लखन खंडेलवाल गिरीश सिंह चक्रधर सिंह विनोद शर्मा मंजुल त्रिपाठी श्रीप्रकाश तोमर अनूप चंदेल मखदूम खान मनीष नामदेव गजेंद्र दुबे आनंद कुशवाहा वसीम राजा लियाकत अली मुस्ताक खान सत्या द्विवेदी प्रिंसू खान विजेंद्र गुप्ता पुष्पेंद्र तिवारी रमाकांत मिश्रा विक्रम प्रताप सिंह शुभम पांडे संजय मनोज अग्रवाल आदित्य त्रिपाठी लल्लन पांडे सौरभ विनय सोनकर हरीश चतुर्वेदी आसिफ अंसारी राजविलास शुक्ला प्रभात सिंह विशाल कुशवाहा जगमोहन सिंह सरपंच सपना सहित बसपा नेता आर एस वर्मा अपना दल नेता बद्री प्रसाद कुशवाहा आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा जेडीएस अध्यक्ष मोहम्मद आबिद राजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन ने शहर की बहुमंजिला भवन को किया धराशायी, द्वारिका नगर में हुई कार्रवाई…: REWA LOCAL NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News