रीवा: चर्चित राजनिवास रेपकांड के सहअभियुक्त संजय त्रिपाठी की जेल में बिगड़ी तबियत, भोपाल रेफर

Rewa Raj Niwas Rape Case: राजनिवास में हुए रेपकांड के आरोपी मंहत को मदद पहुंचाने के आरोपी संजय त्रिपाठी (Sanjay Tripathi) की तबियत बिगड़ने पर भोपाल के लिए रेफर किया गया है।

Update: 2022-05-28 17:42 GMT

Rewa Sanjay Tripathi News: राजनिवास रेपकांड के सहअभियुक्त संजय त्रिपाठी की जेल में तबियत बिगड़ गई है। हालत ज्यादा खराब होने के चलते रीवा के डॉक्टरों की परामर्श पर कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद शनिवार को भोपाल रेफर कर दिया गया। ज्ञात हो कि संजय त्रिपाठी को दो दिन पूर्व रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांव की रुकी हरकत

आरोपी संजय त्रिपाठी के परिजनों ने मीडिया को बताया कि लकवा के चलते उनके दोनों पांव में हरकत नहीं हो रही है और इसका असर पूरे शरीर में पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हे भोपाल ईलाज के लिए डॉक्टर के परामर्श पर ले जाया जा रहा है।

महंत के रहे है मददगार

संजय त्रिपाठी पर मंहत सीताराम को मदद करने के चलते पुलिस ने रेपकांड में सहआरोपी बनाया है। विगत माह पूर्व रीवा के राजनिवास में सतना की रहने वाली लड़की ने मंहत सीताराम पर शराबपार्टी करने के बाद उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। उक्त मामले में पुलिस की जांच में महंत को मदद पहुंचाने के लिए संजय त्रिपाठी को पुलिस ने आरोपी बनाया था और उसे गिरफ्तार किया था। तब से वह रीवा के केन्द्रीय जेल में बंद है।

दो दर्जन से ज्यादा है केस

संजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जो अपराधिक रिकार्ड सर्वजनिक किए थें, उसमें दो दर्जन से ज्यादा केस संजय त्रिपाठी पर दर्ज है। जिसमें संगीन अपराध के भी वह आरोपी बनाए गए है। बता दें कि राजनिवास रेपकांड के मुख्य आरोपी महंत सीताराम, उनकी प्रेमीका सहित उसकी मदद करने वाले अब तक लगभग 9 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुचाया है।

Tags:    

Similar News