रीवा के घूमा गांव में संचालित की जा रही थी नकली सीमेंट फैक्ट्री, असली पैकिंग में बेंची जा रही थी नकली सीमेंट

MP Rewa Latest News: आरोपी सीमेन्ट की नकली पैकिंग कर उसे डीलरों को बेचते थे।

Update: 2022-08-01 09:25 GMT

MP Rewa News: राखड़ मिला कर नकली सीमेंट फैक्ट्री चलाने वाले वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 वाहन सहित 2 हजार बोरी नकली सीमेंट भी जब्त किया था। यह कार्रवाई गढ़ पुलिस द्वारा घूमा गांव में की गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने बताया कि जून माह में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घूमा गांव में पेड़ के नीचे अवैध तरीके से नकली सीमेंट फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घूमा गांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री में दबिश दी। जहां से पुलिस को 3 ट्रक, 2 बल्कर, 1 पिकप वाहन जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया था। बीते दिवस मुख्य आरोपी रामकुमार उर्फ पप्पू मिश्रा निवासी घूमा को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसे न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

डीलरों का बेंचते थे माल

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीमेंट की नकली पैकिंग कर उसे डीलरों को बेंचते थे। आरोपी काफी लंबे समय से ऐसा कर रहे थे। इसी कड़ी में गत माह एसपी रीवा को नकली सीमेंट के संबंध में जानकारी मिली। एसपी द्वारा कार्रवाई के लिए गढ़ थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

वर्जन

नकली सीमेंट फैक्ट्री चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।    -राजकुमार गायकवाड, थाना प्रभारी गढ़
Tags:    

Similar News