शर्मसार हुआ REWA : लड़की को बहला फुसलाकर गैंगरेप, लोकेशन ट्रेस कर...

शर्मसार हुआ REWA : लड़की को बहला फुसलाकर गैंगरेप, लोकेशन ट्रेस कर REWA । दो युवकों ने लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर उसको जंगल

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

शर्मसार हुआ REWA : लड़की को बहला फुसलाकर गैंगरेप, लोकेशन ट्रेस कर...

REWA । दो युवकों ने लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर उसको जंगल में स्थित झोपड़ी में बंधक बना लिया। दोनों युवकों ने उक्त लड़की के साथ गैंगरेप किया। लोकेशन टे्रस कर पुलिस पहुंच गई और लड़की को बरामद कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन 3 शहरो में नहीं होगा LOCKDOWN ख़त्म, CM SHIVRAJ ने दिए संकेत

यहाँ हुआ था अपहरण

मऊगंज थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय लड़की 24 मार्च को लापता हो गई थी जिसका पता नहीं चला था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी और बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उक्त लड़की का पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो वह सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस ने सरई थाना क्षेत्र में उसकी तलाश की तो सरई जंगल में स्थित एक झोपड़ी में उक्त लड़की बरामद हो गई। उक्त लड़की को पुलिस थाने लेकर आई। उसने अपने साथ हुई खौफनाक घटन की जो कहानी बताई उसे भी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।

 पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त लड़की का अपहरण मो. जैमुल पिता कयामुद्दीन 23 वर्ष निवासी चंदेह थाना मऊगंज मो. आबिर पिता गुलू मोहम्मद 24 वर्ष निवासी करह पहाड़ी थाना शाहपुर ने अपहरण किया था। लड़की को बहला फुसलाकर वे अपने साथ ले गए जहां उसे जंगल में बंधक बना लिया था। वहां पर दोनों युवक लड़की के साथ बलात्कार करते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर लड़की का अपहरण किया और बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Similar News