खुलासा : REWA में 2 व्यक्तियों की मौत दुर्घटना एवं बीमारी के कारण हुई, न कि सर्दी, जुकाम, बुखार से..

REWA मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय ने बताया कि त्योंथर तहसील के ग्राम काकर में दो व्यक्तियों की मृत्यु की

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

खुलासा : REWA में 2 व्यक्तियों की मौत दुर्घटना एवं बीमारी के कारण हुई, न कि सर्दी, जुकाम, बुखार से..

REWA . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय ने बताया कि त्योंथर तहसील के ग्राम काकर में दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर मृत्यु के कारणों की जांच कराने पर मालूम पड़ा कि रामाधार कोल नागपुर में काम करते थे। वे सात मार्च को अपने गांव काकर आये थे। अगले दिन आठ मार्च को बाल कटाने जा रहे थे। रास्ते में साइकिल से गिर जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके भाई रवि कोल द्वारा रामाधार को सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की कोई शिकायत न होने की जानकारी दी गई थी।

सीएमचओ डॉ. पाण्डेय ने बताया कि हीरामणि कोल 65 वर्ष के थे। उन्हें तीन माह से लकवे की शिकायत थी। 30 मार्च को उन्हें पुन: लकवा लगने से उनकी जीभ टेढ़ी हो गई थी। उनको इलाज के लिए मऊगंज में डॉ. बीबी सिंह के यहां ले जाया गया था। लेकिन बाद में तकलीफ होने के कारण संजय गांधी अस्पताल लाया गया। उन्हें श्वासनली एवं पेशाब की नली लगाई गई। डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनके बचने की संभावना न के बराबर है घर वापस ले जाओ। इस कारण उनको घर ले जाया गया। इसके बाद चाकघाट में सुमित अस्पताल नली लगवाने ले जाया गया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज से मना कर दिया जिसके बाद हीरामणिक कोल की प्रात: 5 बजे घर पर मृत्यु हो गई। उनको सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण नहीं थे।

Similar News