रीवा में 6 वर्षीय नाबालिग से हैवानियत करने वाले के आरोपी को न्यायालय ने दी 7 साल की सजा

MP Rewa News: न्यायालय द्वारा बीते दिवस आरोपी राजकुमार कोल निवासी जनेह को दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Update: 2022-08-01 07:21 GMT

MP Rewa News: अपर सत्र न्यायालय त्योंथर रीवा द्वारा आठ माह पूर्व 6 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को सात साल की सजा सुनाई है। न्यायालय द्वारा आरोपी को एक हजार के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से बताया कि जनेह थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने नवंबर 2021 में अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कृत्य किए जाने की शिकायत थाने में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ए-बी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में न्यायालय द्वारा बीते दिवस आरोपी राजकुमार कोल निवासी जनेह को दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

बढ़ रही घटनाएं

जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कृत्य और छेड़खानी की शिकायतें काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अधिकतर मामलों में 50 की उम्र पार कर चुके लोगों द्वारा छेड़खानी और दुष्कृत्य की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। विगत दिवस चोरहटा थान क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें 50 साल के व्यक्ति द्वारा नाबालिग से दुष्कृत्य किया गया था। इसी प्रकार सेमरिया थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Tags:    

Similar News