220KV गुढ़-रीवा डबल सर्किट फीडर का निर्माण कार्य हुआ पूरा, विंध्य में पहली बार इस तकनीक का किया गया उपयोग

Rewa MP News: एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने डबल सर्किट फीडर 220KV रम्स (गुढ़)-सिलपरा (रीवा) का निर्माण कार्य पूरा कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

Update: 2022-10-06 03:38 GMT

Rewa MP News: विंध्य के लाखो लोगो के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने डबल सर्किट फीडर 220KV रम्स (गुढ़)-सिलपरा (रीवा) का निर्माण कार्य पूरा कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस लाइन के ऊर्जीकृत होने के साथ गुढ़ में स्थापित केंद्रीय पावर ग्रिड सबस्टेशन से बिजली का पारेषण मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सिलपरा रीवा सबस्टेशन तक पारेषण लाईन से प्रारंभ हो गया।

इससे अब रीवा एवं सतना जिलों को रीवा स्थित 220 KV सबस्टेशन सिलपरा एंव सतना स्थित 220 के व्ही सबस्टेशन कोटर को पावर ग्रिड से बिजली की उपलब्धता होगी। चीफ इंजीनियर आर. के. खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 220KV रम्स (गुढ़)-सिलपरा रीवा के निर्माण के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को करना पड़ा।

लाइन निर्माण के समय अनेक पेचीदा आर ओ डब्ल्यू (जमीन मुआवजे के प्रकरण) आये और कई स्थानों पर निर्माण को लेकर विवाद होने से न्यायालयीन प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा।लेकिन इन तमाम बाधाओं के बावजूद मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी इसका निर्माण करवाने में सफल रही। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के लिए इसका निर्माण मेसर्स यूनिटेक पावर ट्राँसमिशन ने किया।

खंडेलवाल ने जानकारी दी कि विंध्य क्षेत्र में पहली बार इस 33 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट लाइन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीक के एच.टी.एल.एस. कंडक्टर का उपयोग किया। प्रचलित जेबरा कंडक्टर के मुकाबले लगभग 2 गुना अधिक लोड सहन करने वाले इस कंडक्टर से गर्मी व लोड सीजन में भी रीवा-सतना समेत पूरे विंध्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एंव विश्वसनीय विद्युत पारेषण संभव हो सकेगा।

Tags:    

Similar News