कलेक्टर ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को.आ. कंपनी के लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध : Rewa News

कलेक्टर ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को.आ. कंपनी के लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध : Rewa News रीवा / Rewa News : 09 फरवरी 2021. कलेक्टर डॉ. इलै

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

कलेक्टर ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को.आ. कंपनी के लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध :Rewa News

रीवा / Rewa News : 09 फरवरी 2021. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को-ऑपरेटिव लिमिटेड कंपनी के लेन-देन, नवीन सदस्य बनाने तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों में प्रतिबंध के आदेश दिये हैं। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को कंपनी के संबंध में जानकारी प्राप्त करके प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये हैं। कंपनी के संबंध में मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को उनके अनुभाग में कंपनी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिये हैं।

Rewa : बरहो की खुशियां मातम में बदली, टैक्टर में दबने से युवक की मौत…

इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को-ऑपरेटिव कंपनी के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर उनके विरूद्ध आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक द्वारा कार्यवाही की गई थी। संस्था द्वारा अनियमितता करने तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों का उल्लंघन करने पर आयुक्त सहकारिता द्वारा पूरे प्रदेश में कंपनी को कार्य करने हेतु जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को निरस्त करने के आदेश दिये गये हैं। कंपनी का मुख्यालय 224, द्वितीय तल, सत्र प्लाजा, प्लाट नम्बर 1920, पॉम बीच रोड, वासी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र है।

हिन्दु राष्ट्र बनाने उठाई आवाज, भगवा रैली में झूमें भक्त… : Rewa News

जेपी पीड़ित आमरण अनशनकारी की हालत बिगड़ी, प्रशासन खामोश : Rewa News

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News