रीवा में निशक्त बच्चों ने खुद तैयार किए दीपक, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल

MP Rewa News : निशक्त हुनर मंद बच्चों ने खुद बनाए दीपक।

Update: 2022-10-21 10:39 GMT

MP Rewa News In Hindi :  कहते हैं कि हुनर अपने आत्मविश्वास से आता है, न कि इसमें किसी भी तरह की समस्या आड़े आती हैं। ऐसे ही कुछ हुनर मंद निशक्त बच्चों ने खुद अपनी मेहनत से दीवाली पर्व पर दीपक तैयार किया है। बच्चे खुद के तैयार दीपक को उपहार के रूप में भी दे रहे हैं। बच्चों के इस हुनर की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।



महापौर को किया भेंट 

निशक्त बच्चों ने अपने तैयार किए गए दीपक को भेंट करने के लिए रीवा नगर-निगम कार्यालय पहुंचे और महापौर अजय मिश्रा बाबा (Ajay Mishra Baba) को दीपक भेंट किया है। जहां महापौर ने बच्चों के इस हुनर की प्रसंशा करते हुए कहा कि बच्चों का यह प्रयास निश्चित तौर पर शानदार है। वे दीवाली पर्व पर इस तरह से दीपक तैयार करके अपने हुनर को सामने ला रहे है। जहां बच्चों ने महापौर को दीपक भेंट किया है वहीं महापौर श्री मिश्रा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी बच्चों के लिए तत्काल उपहार की व्यवस्था बनाते हुए उन्हे दीवाली का उपहार भी दिया।

प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की पहल

नगर-निगम कार्यालय पहुंचे निशक्त बच्चों ने महापौर अजय मिश्रा बाबा से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चर्चा की और बताया कि वे इको फ्रेंडली पेपर बैग बनाकर शहर के लोगों को जोड़ना चाहते हैं। जिससे शहर प्लास्टिक मुक्त और साफ-सुथरा बन सके, क्योंकि शहर को खराब करने में कही-न-कही प्लास्टिक की भूमिका है। वहीं महापौर ने बच्चों से कहा कि प्लास्टिक मुक्त रीवा में उनके प्रयास में नगर-निगम उनके साथ है।  

Tags:    

Similar News