APSU Rewa: Lockdown के दौरान Social Media के जरिए Students को पढ़ाएंगे Professor

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह APSU Rewa ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए Lockdown के दौरान शासन के निर्देश के बाद कक्षाएं बंद कर Students Professor

Update: 2021-02-16 06:18 GMT
  • APSU Rewa में Lockdown के दौरान Professor Students की समस्याओं का करेंगे समाधान

  • चार सदस्यीय समन्वय समिति का कुलसचिव ने किया गठन

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (APSU Rewa) ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए Lockdown के दौरान शासन के निर्देश के बाद कक्षाएं बंद कर Students को घर जाने का निर्देश जारी किया है। पहले यह अवधि करीब दस दिन की थी और ३१ मार्च तक के लिए ही कक्षाएं बंद करने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बाद अब १४ अप्रेल तक के लिए Lockdown घोषित किया गया है। Professor

Lockdown के चलते ऐसे में घर पर बैठे Students की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस खाली समय की भरपाई के लिए APSU Rewa प्रशासन ने Students को उनके कोर्स से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्णय लिया है। अभिनव शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के तहत APSU Rewa के Professor द्वारा संक्षिप्त शैक्षणिक वीडियो तैयार कर Social Media और आइसीटी प्लेटफार्म के माध्यम से Students तक पहुंचाना होगा। साथ ही Students की ओर से परीक्षा तैयारियों से जुड़े पूछे जाने वाले प्रमुख सवालों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसमें से अधिक उन तैयारियों से जुड़े सवाल बताने के लिए कहा गया है जो परीक्षा के लिए संभावित हैं।

चार सदस्यीय समिति का गठन

APSU Rewa के कुलसचिव ने Innovative Teaching & Learning Process के तहत समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें डॉ. ए पी मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। इनके साथ तीन अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिसमें Professor डॉ. नविता श्रीवास्तव, कम्प्यूटर सेंटर के पीके राय, सहायक कुलसचिव पुष्पांजलि अजनारे आदि शामिल हैं। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को भी पत्र भेजा गया है कि Lockdown के दौरान वह सभी Professor को Students के लिए वीडियो मैसेज तैयार करें।

LOCKDOWN : इन Examinations के आवेदन की बढ़ाई तारीख

राजभवन को देनी होगी जानकारी

यह प्रक्रिया राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देश के बाद अपनाई जा रही है। जिसके चलते नियमित रूप से राजभवन को जानकारी भी प्रेषित करनी होगी। यह बताना होगा कि Students को किस तरह से इससे लाभ पहुंच रहा है और उनकी ओर से कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कर्मियों ने छह लाख की दी सहायता

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU Rewa) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का अपना वेतन जमा कर दिया है। कोरोना राहत के लिए मार्च महीने का एक दिन का वेतन देने की सहमति APSU Rewa के अधिकारी, कर्मचारियों ने पहले ही कुलपति को दे दी थी। अब APSU Rewa कैम्पस में संचालित इलाहाबाद बैंक के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख ९२ हजार रुपए जमा कराया है। बताया गया है कि इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए APSU Rewa प्रशासन ने जरूरतमंदों को भोजन की भी व्यवस्था की है।

Similar News