बैंगलोर में आयोजित वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए रीवा के अनिल पटेल

इंडिया फाउंडेशन एवं निम्हांस बेंगलुरु द्वारा आयोजित विषय एक्सप्लोरिंग कॉन्शियसनेस के अंतर्गत अद्वैतवाद से नान लोकैलिटी 'मैन-मशीन डिबेट' के इंटरनेशनल कन्वेंशन में रीवा के अनिल पटेल सम्मिलित हुए.

Update: 2022-09-24 06:58 GMT

रीवा. युवा आईटी इंजीनियर, रिसर्च स्कॉलर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनिल पटेल इंडिया फाउंडेशन एवं निम्हांस बेंगलुरु द्वारा आयोजित विषय एक्सप्लोरिंग कॉन्शियसनेस के अंतर्गत अद्वैतवाद से नान लोकैलिटी 'मैन-मशीन डिबेट' के इंटरनेशनल कन्वेंशन में सम्मिलित हुए ।

कन्वेंशन में विश्व भर से आए मेंटल हेल्थ साइंस, न्यूरो साइंस, ए.आई. टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अद्वैत संतो, बौद्ध संतो, रिसर्च स्कॉलर्स क्षेत्र के वैज्ञानिकों एवं बुद्धिजीवियों के साथ वैदिक सिद्धांतो, आधुनिक मेंटल हेल्थ, कॉशियसनेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, क्वांटम फिजिक्स जैसे विषयों पर गहन विचार विमर्श हुआ ।

पटेल ने बताया की इस विमर्श में नौ देशों के वैज्ञानिक सामिल हुए । कहा कि निश्चित तौर पर भारत मेंटल हेल्थ, कॉन्शियसनेस, क्वांटम कम्प्यूटिंग और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी में विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में सक्षम है । इस क्षेत्र में भारत और भारत के अद्वैत दर्शन, बौद्ध दर्शन के साथ साइंस और टेक्नोलॉजी सहायक सिद्ध हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनेवाल जी ने किया । इस दौरान दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सदस्य एवं इंडिया फाउंडेशन गवर्निंग काउंसिल के सदस्य श्री राम माधव जी का सानिध्य भी बुद्धिजीवियों एवं पटेल को मिला ।

Tags:    

Similar News