BHOPAL में कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहने वाला युवक REWA पहुंचा, जांच के लिए रिपोर्ट गई जबलपुर फिर..
रीवा जिले से जांच के लिए भेजे कोरोना सस्पेक्टिव सेंपलों की निगेटिव रिपोर्ट जहां लोगों के लिए सुखत हैवहीं भोपाल से कोरोना पाजिटिव के
रीवा जिले से जांच के लिए भेजे कोरोना सस्पेक्टिव सेंपलों की निगेटिव रिपोर्ट जहां लोगों के लिए सुखत है
वहीं भोपाल से कोरोना पाजिटिव के संपर्क के बाद रीवा लौटे व्यक्ति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। उक्त सस्पेक्टिव का सेंपल लेकर शनिवार सुबह जांच के लिए भेजा गया है साथ उक्त युवक को आइसोलेशन में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि 26 मार्च तक रीवा जिले से पांच सेंपल जांच के लिए आईसीएमआर जांच केंद्र जबलपुर भेजे थे।
आखिरी सेंपल ब्राजील से लौटे युवक का था। जिला चिकित्सालय की टीम ने 26 मार्च को भेजी गई थी। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को मिली है। जांच रिपोर्ट के बाद यह तय हुआ है कि उक्त युवक फ्लू एवं बुखार का मरीज है। डॉक्टरों व प्रशासन ने बड़ी राहत महसूस की लेकिन उससे पहले भोपाल में कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने के बाद लौटे व्यक्ति ने प्रशासन की फिर चिंता बढ़ा दी है। ज्ञात हो कि 26 मार्च से पहले ब्राजील के युवक को होम कोरेंटाइन रखा गया था लेकिन गुरुवार की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है तथा डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए आईसीएमआर जांच केंद्र जबलपुर बायरोड भेजा था। देखा यह जा रहा है कि जिले में तो कोई भी व्यक्ति सस्पेक्टिव नहीं है लेकिन विदेशों व अन्य संक्रमित शहरों से आने वाले लोगों ने प्रशासन की कसरत बढ़ा दी है। हालांकि रीवा सहित पूरे संभाग में अभी तक कोरोना पाजिटिव नहीं मिलने की ाबर है।
एसजीएमएच में भर्ती 12 साल के बच्चे का भी लिया गया सेंपल :
शनिवार को एसजीएमएच में भर्ती 12 साल के बच्चे का भी सेंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए रविवार को भेज जायेगा। इस संबंध में डॉ अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि उसे निमोनिया बुखार है। कई दिनों से पीडि़त है। इसलिए उसका सेंपल लेकर एहतियात के तौर पर जांच के लिए आइसीएमआर जांच केंद्र जबलपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसका उपचार किया जाएगा।