रीवा में एक ही दिन में मिले 55 संक्रमित, आंकड़ा पहुचा 1300 पार
रीवा (विपिन तिवारी ) । बुधवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए आंकड़ा 50 के ऊपर निकल गया। एक ही दिन में 55 नए कोरोनावायरस के केस सामने आए हैं ।कुछ दिन पहले एसपी कोरोना पाजिटिव हुए थे। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया में दी थी, अब एस पी के बाद उनके कार्यालय में 8 कर्मचारी पॉजिटिव निकले। कमिश्नर कार्यालय में जांच कराई गई जहाँ 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.वहीं एमजीएम में भर्ती एक मरीज की जान चली गई तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लॉकडाउन में छूट के साथ ही रीवा में कोरोना भी बेकाबू हो गया है
लगातार कोविड-19 बढ़ते जा रहे हैं । कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी है। सोमवार को 50 ,मंगलवार को 36 मरीज सामने आए थेवहीं बुधवार को यह सारे रेकॉर्ड टूट गए एक ही दिन में 55 नए मरीज सामने आने से हड़कंप की स्थिति बन गई है ।
सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी अधिकारी भी प्रभावित हो रहे हैं अब तक यह आंकड़ा 1301 पहुँच गया है। इससे लोग प्रभावित हुए हैं।