Weather Report: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अभी सर्दी और बरपाएगी कहर, यहां हो सकती है बारिश

उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत नहीं होने से जन जीवन पर असर

Update: 2022-01-17 12:28 GMT

Weather Latest News Updates: सर्दी का सितम इन दिनों चरम पर है और पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते हर कोई हाफ रहा है। तेज ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में यानि की दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में ज्यादा है। यहां बादल और कोहरा चलते सूर्य देव दोपहर तक ही नजर आ रहे है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी सर्दी से राहत नही मिलने वाली है। और आने वाले कई दिनों तक उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर रहेगी। जिसमें से पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

इस सप्ताह जारी रहेगा कोल्ड-डे

लगातार हो रही बर्फवारी के चलते सर्दी अपने तेवर तेज कर रखे है। जिससे जन-जीवन पर असर पड़ रहा है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक रहे है। मौसम विभाग की माने इस सप्ताह तेज ठंड से राहत नही मिलने वाली है।

हरियाणा के अधिकतर जिलों में सिवियर कोल्ड-डे और कोल्ड-डे की स्थिति बन गई। तो वही दिल्ली समेत उत्तर भारत में 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

कंपकंपाएगी दिल्ली

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लोगो को अभी सर्दी से राहत नही मिलने वाली है। जानकारी के तहत तापमान में अभी और गिरावट आएगी। 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहेगी, जिसके चलते दिन में भी लोगो को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली का इन दिनों न्यूनतम तापमान 6 डिग्री एवं अधिकतम 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हांलाकि मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राजस्थान में घटी विजिबिलिटी

राजस्थान में कोहरे व धुंध की वजह से 50 मीटर से ज्यादा दूर कुछ नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पांच साल बाद राजस्थान में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई। प्रदेश में एक कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऐसी स्थितियां बनी हैं। हालांकि 4-5 दिन बाद मौसम बदलने के आसार हैं। जिससे ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में घटा पारा

मध्यप्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान एक डिजिट में आ गया। दो दिन से कोहरा और बादल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा, हांलाकि दोपहर तेज धूप निकलने के बाद लोग धूप का मजा लेते रहे, लेकिन बर्फीली ठंड से लोगो को राहत नही मिल रही है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक ठंड

मौसम विभाग की माने तो ठंड का असर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ रहा हैं। बताया गया है कि इसके बाद 21 जनवरी से अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर असर डालेगा। दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान रात और अलसुबह बहुत घना कोहरा हो सकता है।

यहां होगी बारिश

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले दो दिन बारिश की आशंका है। पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 जनवरी को बारिश हो सकती है।

हिमाचल में बंद हुई सड़के

हिमाचल में जबरदस्त हिमपात के कारण 154 सड़कें अब भी बंद हैं। अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए है। अगले चार दिन के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान से कम था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News