UAE के व्यापारियों को इस भारतीय ने करोड़ों का चूना लगाया और Flight से भारत आ गया

एक 38 वर्षीय भारतीय व्यक्ति ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया है इसके बाद 'Vande Bharat Mission' Flight

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

UAE के व्यापारियों को इस भारतीय ने करोड़ों का चूना लगाया और Flight से भारत आ गया

कोरोना महामारी के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ठगी जैसे अपराध करने से भी बाज नहीं आ रहें हैं। यहाँ एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर एक 38 वर्षीय भारतीय ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया है एवं इसके बाद कोरोना से बचाव के लिए विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने 'Vande Bharat Mission' के तहत चल रहीं Flight से अपने देश भारत लौट आया।

JUNE में इतने दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, निपटा ले काम, पढ़िए पूरी खबर …

जालसाजी के आरोपी का नाम योगेश अशोक वारियावा है और वो वंदे भारत अभियान के तहत भारतीयों को लेने गए Flight से अबूधाबी से हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जालसाज रॉयल लक फूडस्टफ ट्रेडिंग का मालिक है।

चेक बाउंस हुए तब व्यापारियों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ

धोखेबाज रॉयल लक फूडस्टफ ट्रेडिंग के मालिक योगेश ने व्यापारियों को पोस्ट डेटेड चेक देकर करीब 60 लाख दिरहम (16 लाख डॉलर) की खरीददारी की और फिर भारत भाग आया, खरीदे गए सामान में सैनेटाइजर, मास्क, चावल और पिस्ता व केसर आदि शामिल बताया जा रहा है।

हालांकि बाद में चेक बाउंस हो गए जब व्यापारियों ने उन्हें जमा किया, फिर वो वरियावा के रॉयल लक फूडस्टाफ ट्रेडिंग कार्यालय गए, तो वह पहले ही एक प्रत्यावर्तन उड़ान पर संयुक्त अरब अमीरात से भारत भाग गया था।

केरल पहुंचा Monsoon, भारतीय मौसम विभाग ने की घोषणा

तेलंगाना पुलिस को UAE से इस ठगी के बारे में ई-मेल मिला

उन व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और वरियावा के खिलाफ शिकायत दर्ज की। एक फोन कॉल पर द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, अधिवक्ता सलाम पाप्पिनसेरी, जो पीड़ित व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना पुलिस को एक ईमेल भेजा है।

ईमेल में, वरियावा ने कई व्यापारियों को कैसे धोखा दिया है, इसका विवरण दिया गया है। पीड़ित व्यापारी यूएई के साथ-साथ भारत में भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।

मंहगा हुआ LPG Cylinder, जानिए आपके शहर में कितना हुआ नया दाम

अब तक, वरियावा के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ साल पहले, उन्होंने खाड़ी देश में एक व्यवसाय स्थापित किया था। यह अभी भी अज्ञात है कि वह वंदे भारत की उड़ान में कैसे सफर करने में कामयाब रहा क्योंकि यह सेवा मुख्य रूप से फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए है।

यूनियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों को दे दी सबसे बड़ी खुशखबरी, पढ़िए


Lockdown 5.0: कल से बदल रहा ये नियम, आपकी जेब में पड़ेगा भारी दबाव, पढ़ लीजिए जरूरी खबर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 
 
FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News