मध्यप्रदेश

मंहगा हुआ LPG Cylinder, जानिए आपके शहर में कितना हुआ नया दाम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
मंहगा हुआ LPG Cylinder, जानिए आपके शहर में कितना हुआ नया दाम
x
पहली तारीख को देश की तेल कम्पनिया LPG के दाम तय करती है, और वही दाम पूरे माह तक चलते हैं। आज 1 जून से देश में घरेलू LPG Cylinder

प्रत्येक माह की पहली तारीख को देश की तेल कम्पनिया LPG के दाम तय करती है, और वही दाम पूरे माह तक चलते हैं। आज 1 जून से देश में घरेलू LPG Cylinder के दाम बढ़ गए हैं। आज से लागू कीमत के आधार पर मध्यप्रदेश में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG Cylinder का दाम 615 रूपए हो गया है। रीवा में घरेलू LPG Cylinder के दाम 621.5 रूपए हो गए हैं।

Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफ़ान का बना ख़तरा, 3 जून तक इन राज्यों में…

1 जून से लागू कीमतों में राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 11.50 रुपए अधिक चुकाने होंगे। दिल्ली में अब 14.2 किलो के LPG Cylinder के लिए 593 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 581.50 रुपए था।

इसी तरह कोलकाता में अब एक सिलेंडर के लिए 584.50 रुपए के बचाए 616 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पिछले महीने जो रेट 579 रुपए थे, वो अब 590.50 रुपए हो गए हैं। इसी तरह चेन्नई में पिछले महीने के 569.50 रुपए के तुलना में इस पूरे महीने 606.50 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 31.50 रुपए महंगा हुआ है तो मुंबई में 11.50 रुपए और चेन्नई में 37 रुपए अधिक चुकाने होंगे।

बता दें, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पहली तारीख को तय होने वाले रेट पूरे महीने लागू रहते हैं।

यहाँ क्लिक कर जानिए अपने शहर के LPG Cylinder के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सस्ती हो रही रसोई गैस, शून्य पर पहुंची सब्सिडी

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन का असर यह है कि दुनिया की बड़ी आबादी घरों में कैद और सभी तरह का कामकाज ठप्प पड़ा है। ऐसे में कच्चे तेल के साथ रसोई गैस के दाम भी तेजी से नीचे गिरे हैं। वहीं सरकार ने पिछले महीनों में रसोई गैस के दाम बढ़ाए हैं। इसका असर यह है कि पिछले महीने ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी शून्य पर पहुंच गई। इतना ही नहीं, सब्सिडी देने के बाद भी सरकार प्रति सिलेंडर करीब डेढ़ सौ रुपए की कमाई करने की स्थिति में आ गई है। अब मांग की जा रही है कि सरकार को इसका फायदा आम आदमी तक पहुंचाना चाहिए।

जानिए पिछले पांच महीनों के दाम (गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर)

जनवरी 2020: 714.00 रुपए (राजधानी दिल्ली के दाम)

फरवरी 2020: 858.50 रुपए

मार्च 2020: 805.50 रुपए

अप्रैल 2020: 744.00 रुपए

मई 2020: 581.50 रुपए

MP Higher Education: 1 अक्टूबर से नए सत्र शुरू होंगे, आवश्यकता पड़ने पर ही इन्हे मिल सकेगा जनरल प्रमोशन

यूनियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों को दे दी सबसे बड़ी खुशखबरी, पढ़िए


Lockdown 5.0: कल से बदल रहा ये नियम, आपकी जेब में पड़ेगा भारी दबाव, पढ़ लीजिए जरूरी खबर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story