Arvind Kejriwal के घर की छत गिरी, CM समेत कई लोग.....
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिविल लाइन्स में उनके घर की छत का एक हिस्सा भारी बारिश की वजह से गिर गया। अच्छी बात ये है कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं लगी है। वैसे तो छत की मरम्मत हुई, लेकिन साथ ही बाथरूम की छत भी गिर पड़ी। इस घटना के बाद अब 80 साल पुरानी इस बिल्डिंग का रिव्यू शुरू हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस ( Civil Lines ) स्थिति उनके घर की छत गिरी है। बताया जा रहा है कि छत की मरम्मत हुई तो बाथरूम ( Bathroom ) की छत भी गिर गई। हालांकि, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि जहां सीएम (CM) बैठते थे उसे वॉर रूम ( War Room ) जैसा बनाया गया था। उस जगह पर काफी अहम बैठकें होती थी। लेकिन, जिस वक्त यह हादसा हुआ चैंबर ( Chamber ) में कोई मौजूद नहीं था। जबकि, उस चैंबर में अक्सर कुछ न कुछ होता ही रहता है।
इस घटना के बाद सीएम के घर के एक हिस्से को चैंबर बना दिया गया है। वहीं, जहां छत गिरी वह CM अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) का पर्सनल चैंबर था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मकान को 80 साल पहले यानी 1942 में बनाया गया था। यहां अक्सर किसी ने किसी हिस्से में रिनोवेशन का काम चलता ही रहता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश (Rainfall in Delhi) हुई है। इसलिए, माना जा रहा है कि घर का और हिस्सा भी डैमेज हुआ होगा।