करोडो किसानो के लिए बड़ी खबर, PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर UPDATE

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana News: किसानों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई।

Update: 2023-06-24 16:57 GMT

PM Kisan

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana News: किसानों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रूपए समान तीन किस्तों में दीया जाता है। किसानों द्वारा ईकेवाईसी नहीं करवाने से इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जून के महीने में सम्मान निधि की किस्त आने वाली है। इसके पहले सरकार ने सम्मान निधि की किस्त प्राप्त करने किसानों के लिए एक और सुविधा जारी की है। अप किसान चेहरा स्कैन कर केवाईसी करवा सकते हैं।

अब ऐसे होगी ई-केवाईसी

कृषि मंत्री द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा है कि अब सभी किसानों को सम्मान निधि की राशि प्राप्त होगी। रहा सवाल ईकेवाईसी करवाने का तो इसमें अगर किसी कारण बस ईकेवाईसी नहीं हो पा रहा है तो अब चेहरा स्कैन कर ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कृषि मंत्री का कहना है कि अभी तक ईकेवाईसी करवाने के लिए ओटीपी आते फिंगरप्रिंट के माध्यम का उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब इसमें चेहरा स्कैन करने की सुविधा जोड़ी गई है।

हर वर्ष मिलते हैं 6000 रूपए

किसान सम्मान निधि के मध्यम से किसानों को हर वर्ष 6000 रूपए दिए जाते हैं। इसके लिए हर 4 महीने में 2000 रूपए की किस्त किसानों के खाते में डाली जाती है। योजना के शुरुआत के समय ईकेवाईसी अनिवार्य नहीं थी। लेकिन बाद में इसे अनिवार्य कर दिया गया। किसानों को पर्याप्त समय भी दिया गया कि वह अपना ईकेवाईसी अवश्य करवा दें। कई किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाया है। ऐसे में सरकार ने निर्णय लेते हुए कहा है कि अगर किसानो को फिंगरप्रिंट, ओटीपी के माध्यम से ईकेवाईसी करवाने में दिक्कत हो रही है तो चेहरा स्कैन कर ईकेवाईसी करवाई जा सकती है।

Tags:    

Similar News