Ram Mandir Pran Pratishtha: आ गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य अनुष्ठान पूर्ण; पीएम मोदी-भगवत-योगी-आनंदीबेन यजमान

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज 22 जनवरी 2024 को संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बनें।

Update: 2024-01-22 07:39 GMT

Ram Lalla 

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज 22 जनवरी 2024 को संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बनें। 500 वर्षों की तपस्या के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह देश और दुनियाभर के हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अद्भुत क्षण है।

इस अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला के श्रीविग्रह को स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से रामलला मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

Live Updates
2024-01-22 07:41 GMT

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने दिव्य और भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में यह अनुष्ठान पुरा हुआ है.

2024-01-22 07:07 GMT

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान हैं।

2024-01-22 06:56 GMT

पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजन अर्चन कर रहें हैं। उनके ठीक बगल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठे हुए हैं। इनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी अदित्यानाथ भी मौजूद हैं। 

2024-01-22 06:40 GMT

पीएम मोदी रामलला का चांदी से बना छत्र हाथ में लेकर राम मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। 

2024-01-22 06:35 GMT

500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश और दुनिया भर के दिग्गज अयोध्या पहुंचे हुए हैं। पूरी अयोध्या को हजारो क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान होने हैं। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानी 23 जनवरी को राम मंदिर के कपाट आमजनों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। 

2024-01-22 06:31 GMT

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम का स्वागत किया। अब प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई है। 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू होगी।

2024-01-22 06:17 GMT

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा पहुंची हुई हैं। दोनों की मुलाक़ात हुई। एक दूसरे को लगे लगाने के बाद दोनों एकदम भावुक हो गईं।

2024-01-22 06:10 GMT

अयोध्या में बनें अस्थाई मंदिर से रामलला को नए मंदिर के गर्भगृह में लाया गया है। कुछ ही देर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। अभी तक रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान किया गया था। विधि-विधान के साथ भगवान को नए मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

2024-01-22 06:06 GMT

पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. पीएमओं ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने प्लेन से अयोध्या का नजारा कैद किया गया है. पूरी अयोध्या बेहद खूबसूरत और राममय लग रही है.

Tags:    

Similar News