
Ram Mandir Pran Pratishtha: आ गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य अनुष्ठान पूर्ण; पीएम मोदी-भगवत-योगी-आनंदीबेन यजमान

Ram Lalla
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज 22 जनवरी 2024 को संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बनें। 500 वर्षों की तपस्या के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह देश और दुनियाभर के हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अद्भुत क्षण है।
इस अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला के श्रीविग्रह को स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से रामलला मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।
Live Updates
- 22 Jan 2024 1:11 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने दिव्य और भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में यह अनुष्ठान पुरा हुआ है.
- 22 Jan 2024 12:37 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान, मोदी-भागवत-योगी-आनंदी बेन यजमान
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान हैं।
- 22 Jan 2024 12:26 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पूजन-अर्चन कर रहें पीएम मोदी
पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजन अर्चन कर रहें हैं। उनके ठीक बगल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठे हुए हैं। इनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी अदित्यानाथ भी मौजूद हैं।
- 22 Jan 2024 12:10 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला का छत्र लेकर मंदिर के गर्भगृह पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी रामलला का चांदी से बना छत्र हाथ में लेकर राम मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।
- 22 Jan 2024 12:05 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: फूलों से दुल्हन की तरह सजी श्रीराम की अयोध्या नगरी
500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश और दुनिया भर के दिग्गज अयोध्या पहुंचे हुए हैं। पूरी अयोध्या को हजारो क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान होने हैं। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानी 23 जनवरी को राम मंदिर के कपाट आमजनों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।
- 22 Jan 2024 12:01 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिर परिसर पहुंचे पीएम मोदी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम का स्वागत किया। अब प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई है। 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू होगी।
- 22 Jan 2024 11:47 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा पहुंची हुई हैं। दोनों की मुलाक़ात हुई। एक दूसरे को लगे लगाने के बाद दोनों एकदम भावुक हो गईं।
- 22 Jan 2024 11:40 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: नए मंदिर के गर्भगृह में लाए गए रामलला
अयोध्या में बनें अस्थाई मंदिर से रामलला को नए मंदिर के गर्भगृह में लाया गया है। कुछ ही देर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। अभी तक रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान किया गया था। विधि-विधान के साथ भगवान को नए मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
- 22 Jan 2024 11:36 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अयोध्या पहुंचे PM मोदी
पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. पीएमओं ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने प्लेन से अयोध्या का नजारा कैद किया गया है. पूरी अयोध्या बेहद खूबसूरत और राममय लग रही है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.







