संसदीय दल की बैठक में बदले-बदले नजर आए भाजपा सांसद, थमा दिया गया एक किट

संसदीय दल की बैठक के दौरान भाजपा नेता भगवा टोपी में नजर आये।

Update: 2022-04-05 12:46 GMT

नई दिल्ली: अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भाजपा संसदीय दल की बैठक की गई थे। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत के कई दिग्गज सांसद शामिल हुए। लेकिन इस बैठक में भाजपा के सांसद कुछ बदले बदले नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भाजपा के अंदरूनी मसलो में ऐसा क्या परिवर्तन हो गया की सांसद बदले बदले नजर आए। बैठक में ऐसी क्या बात हो गई कि लोगों का हुलिया ही बदल गया। हुआ कुछ यूं कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे सांसदों को केसरिया रंग की टोपी पहनाई गई। टोपी पहनते ही भाजपा सांसदों का रुतबा बदल गया। वह भी बदले- बदले नजर आये।

क्या है टोपी का राज

अभी तक समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के लोग टोपी पहने नजर आते थे। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी भी अपने सांसदों को भगवा केसरिया रंग की टोपी पहना रही है। आखिर इस टोपी को पहनाने के पीछे भाजपा का क्या मकसद हो सकता है। इसे समझने के लिए भाजपा के दिग्गज फिलहाल कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है।

टोपी के साथ मिला किट

भाजपा सांसदों को और अपने कार्यकर्ताओं को केशरिया रंग की टोपी पहनाने जा रही है। इसके लिए एक खास डिजाइन की टोपी तैयार की गई है। भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी जैसे नेता भी भगवा टोपी में नजर आए। टोपी के साथ ही एक किट दी गई है साथ में चॉकलेट। भाजपा के बदले इस तेवर को देखकर यह समझ में नहीं आ रहा कि यह सब क्या और क्यों हो रहा है। हो चाहे जो भी लेकिन अब भाजपा के नेता भी टोपी पहनेंगे और पहनाएंगे।

Tags:    

Similar News