दुनिया का सातवां सबसे गर्म शहर एमपी का, जानिए इसके बारे में

MP Weather: देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

Update: 2022-05-14 09:48 GMT

MP Weather Update: देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। स्थिति यह है कि मध्यप्रदेश के एक शहर ऐसा है जिसकी गिनती देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे अधिक गर्म स्थानों में की जा रही है। वह शहर है एमपी का नौगांव। मौसम विशेष्यज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश का नौगांव दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 48 डिग्री रिकार्ड हुआ। 

इसी प्रकार पाकिस्तान का जैकोबाबाद दुनिया में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 50 डिग्री रहा। जबकि भोपाल में 45.1 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। बीते 16 साल में ऐसा पहली बार है जब मई का पहला पखवाड़ा इतना तपा है। राजधानी सहित 12 जिलों में लू चल रही है। यहां पिछले साल नौतपा भी इतना ही तपा था। तब मई में सबसे ज्यादा तापमान 42.2 डिग्री रहा था।

यहां लू का एलर्ट

बताया गया है कि शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चलने के आसार मौसम वैज्ञानिकां ने जताया है।

मानसून आने के आसार

शुक्रवार को मध्यप्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने अंडमान में मानसून एक्टिव होने की बात कही है। अगर सब सही रहा तो 15 जून से 20 जून के बी मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी की माने तो केर में मानसून 27 मई से लेकर 3 जून तक सेट होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल से सेट होता है। बीते पांच में से 4 साल यह 29 मई से लेकर तीन जून के बीच सेट होता रहता है।

सिर्फ 2019 में यह सबसे लेट 8 जून को केरल पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा की माने तो मप्र में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून आ सकता है। मप्र में गर्मी से 15 मई से राहत मिलने लगेगी। 16 मई से प्रदेश के कई इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है। तापमान के इससे ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री कम हो सकता है।

Tags:    

Similar News