MP Mandi Bhav: MSP से ज्यादा दाम पर बाहर मंडियों में बिक रहा गेहूं, 40 लाख टन ही हुई खरीदी, जाने कहां क्या चल रहा दाम?

इस वर्ष गेहूं के दाम एमएसपी से ज्यादा बाहर मंडियों में मिल रहे हैं।

Update: 2022-05-11 10:16 GMT

इस वर्ष गेहूं के दाम एमएसपी से ज्यादा बाहर मंडियों में मिल रहे हैं। तभी तो किसान खरीदी केंद्रों पर जाने के बजाए बाहर मंडियों में गेहूं बेच रहे हैं। एक ओर जहां मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए 129 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था उसके विपरीत अब तक में करीबन 40 लाख टन ही गेहूं की खरीदी हो पाई है। अभी खरीदी की अंतिम तिथि के लिए काफी दिन शेष बचे हुए हैं। 15 जून तक किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी।

ओपन मार्केट में गेहूं के दाम

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गेहूं की कीमत अलग-अलग है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के देवास जिले के खेतगांव मंडी में 10 मई को गेहूं का अधिकतम रेट 2515 रुपए प्रति क्विंटल था। राजगढ़ की खजनेरी मंडी में 2121 रुपए प्रति कुंतल, उज्जैन की बढ़वार मंडी में 2440 रुपए प्रति क्विंटल, धार जिले के बदनावर मंडी में 2370 तथा खंडवा मंडी में लोकल किस्म के गेहूं का दाम 24 सो रुपए प्रति क्विंटल रहा।

4817 करोड़ रुपए का भुगतान

समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश सरकार ने अब तक 39.82 लाख टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। जिसके लिए सरकार द्वारा 4817 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं। गेहूं की खरीदी के बाद किसानों के खाते में यह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं।

यहां ग्रेडिंग हुई अनिवार्य

समर्थन मूल्य पर खरीदा जाने वाला गेहूं बिल्कुल साफ सुथरा होना चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा खरीदी केंद्रों पर ग्रेडिंग की व्यवस्था की गई है। जहां किसान सामान्य शुल्क देकर गेहूं की ग्रेडिंग साफ सफाई करा सकते हैं।

प्रदेश में लगभग 4225 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के 19 लाख 76 हजार 628 किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। एमएससी पर किसानों से 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है।

Tags:    

Similar News