सराहनीय कार्य : विप्र सेवा संघ ने 4 लाख की मदत कर बचाई किडनी पेशेंट की जान

विप्र सेवा संघ ने 4 लाख की मदत कर बचाई किडनी पेशेंट की जान परहित धर्मसरिस धर्म नहि भाई  पर पीड़ा सम नहि अधमाई॥ इसी भाव से कार्य करते हुए  विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला और सदस्यो ने कार्य किया  

Update: 2021-05-08 20:08 GMT

परहित धर्मसरिस धर्म नहि भाई  पर पीड़ा सम नहि अधमाई॥ इसी भाव से कार्य करते हुए  विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला और सदस्यो ने कार्य किया  राजीव शुक्ला क़ो जानकारी मिली की ग्राम मढ़ी  रामपुर बघेलान जिला सतना निवासी मनीष अग्निहोत्री उम्र 22 वर्ष   जिसकी दोनो किडनी खराब हो चुकी थी इलाज के लिये  क्रमशः नागपुर और  अहमदाबाद मे 2-3 महीने से भर्ती थे लेकिन अहमदाबाद मे मनीष का किडनी ट्रांसप्लांट नही हो पाया और अहमदाबद गुजरात से चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर लाया गया जंहा  किडनी ट्रांसप्लांट  की प्रक्रिया शुरू की गई  और  मनीष की माता जी  किडनी देने क़ो तैयार हो गई  उनकी पूरी जांचे हो चुकी है ऑपरेशन का खर्च डॉक्टर ने 5  लाख बताया  ट्रांसप्लांट के बाद भी सालो दवाइयां चलती है जिसमे काफी पैसा लगता है पीड़ित के माता पिता अत्यंत परेशान हो गये इतना पैसा कंहा से लाएंगे  पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है पिता जेपी सीमेंट मे ठेकेदारी मे कार्यरत थे लेकिन कोरोना के समय से कार्य पर नही बुलाया गया  मनीष मां बाप  का एक मात्र सहारा है।

परिवार आर्थिक रूप से पहले से ही परेशान है ऊपर से ये पहाड़ जैसी विपत्ति आ गई विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने  मनीष के पिता क़ो आश्वासन दिया की आप इलाज शुरू करे  पैसे की मदत विप्र सेवा संघ करेगा  विप्र सेवा संघ के सदस्य और पदाधिकारीगण मिलकर 4 लाख की मदत कर ऑपरेशन क़ो सफल बनाया  साथ ही तीन महीने  के लिए सभी तरह की भोजन सामग्री, गैस सिलिंडर, कमरे की भी सहायता करवाई बता दे की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला के बड़े भाई 40 वर्षीय  शशांक शुक्ला का निधन हो गया था लेकिन इसके बाद भी मनीष की जान बचाने मे कोई कसर नही छोड़ी  आज मनीष पूरी तरह स्वाथ्य है राजीव शुक्ला ने बताया की अपने भाई की जान तो हम नही बचा सके लेकिन हम किसी के काम आए ये मेरा सौभाग्य है।


सहयोगकर्ता मे मुख्यरूप से विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला, डॉ आरती तिवारी, विजय शंकर मिश्रा, बेनी माधव शर्मा, अशोक अवस्थी ( एड.कलेक्टर),  चक्रपाणी मिश्रा, As कमिश्नर,Dr राहुल मिश्रा, पुष्पराज गौतम, शैलेश त्रिपाठी(ceo), आशुतोष अग्निहोत्री, धमेंद्र दत्त तिवारी (ncl), प्रो. अनिल तिवारी सुधाकर पाण्डे ,पंकज शुक्ला,मुकेश ओझा ,विनोद शुक्ला , राघवेंद्र शुक्ला, अमित पाठक, रजनीश गौतम.सुभाष त्रिपाठी , मंटू दिवेदी, नीरज दुबे, ददन तिवारी, डॉ. एस एन तिवारी, अर्जुन तिवारी,  ,अनुज पाण्डे, गोलू गौतम, अमित पाठक, जानबी गौतम, धनंजय चतुर्वेदी, हेमंत चतुर्वेदी ,जितेंद्र तिवारी, रवि दुबे,शेषमणि तिवारी, विनय त्रिपाठी, प्रकाश सोनी ,विष्णु शर्मा,धीरेंद्र पाण्डे, विनय पाण्डे,अविनाश ऊर्मलिया, विनय तिवारी ने सहयोग किया।

Similar News