MP: भोपाल पहुंचे केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

MP Latest News: सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Update: 2022-08-22 06:30 GMT

Amit Shah In Bhopal News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रात करीब 1ः15 बजे भोपाल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई मंत्रियों ने अगुवाई की और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। भोपाल आए अमित शाह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

आइए जानें ग्रहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम

  • जानकारी के अनुसार सुबह 10ः45 बजे अमित शाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे कान्वेंट सेंटर मिंटो हाल भोपाल पहुंचेंगे। यहां 11 से 1बजे तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच का समय रखा गया है। इसके बाद अमित शाह लाल परेड ग्राउंड (Lal Pared Ground) पहुंचेंगे। दोपहर 2ः30 से 3 बजे तक नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इसी तरह बताया गया है कि 3ः30 बजे बरखेड़ा मोटर से हेलीकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे और काल से 3ः50 पर रविंद्र भवन। जहां पुलिस आवास एवं प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण अमित शाह द्वारा किया जाएगा।
  • शाम 5ः00 बजे रविंद्र भवन से विधानसभा जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे।
  • शाम 6ः30 बजे विधानसभा से सीएम हाउस श्यामला हिल्स पहुंचेंगे। शाम 7 से 7ः30 तक डिनर टाइम सीएम हाउस में रखा गया है। इसके पश्चात वह वापस ताज होटल आ जाएंगे।
  • 7ः45 बजे ताज होटल में कृषि विपणन सहकारी संस्थाओं के रोल को लेकर बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात 8ः45 ताज होटल से रवाना होकर 9ः10 बजे स्टेट हैंगर पर पहुंचकर दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
Tags:    

Similar News