Aaj Ka Mandi Bhav 10 July 2023: तुअर और सोयाबीन के दाम में तेजी, गेहूं के रेट घटे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 10 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां तुअर और सोयाबीन के दाम में उछाल नजर आया तो वहीं गेहूं के रेट घट गए।

Update: 2023-07-10 11:03 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 10 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां तुअर और सोयाबीन के दाम में उछाल नजर आया तो वहीं गेहूं के रेट घट गए। डॉलर चना के दाम में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। देसी चना के भाव गत दिनों की अपेक्षा बढ़ गए हैं। मूंग व उड़द के रेट में भी गिरावट देखने को मिली। मसूर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। डॉलर चना के रेट में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 10 July 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 2500 से 4965, गेहूं 2071 से 2823, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 1950, डॉलर चना 5230 से 13650, देसी चना 3295 से 5485, चना कांटा 4300 से 6466, मसूर 4500, मूंग 4400 से 7450, मूंग एवरेज 3200 से 6200, तुअर 7255, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2850 से 6965, तुअर कर्नाटक 2670 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5470, सरसों निमाड़ी 3800 से 50600, उड़द बोल्ड 2100, उड़द मीडियम 2000 और हलका उड़द के दाम 1800 से 2000 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के दाम इन दिनों लगातार आसमान छू रहे हैं। सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के रेट में देखने को मिल रहा है। इन दिनों देश की सभी मंडियों में टमाटर के रेट हाई हैं। इसके साथ ही हरी मिर्च, अदरक व भिंडी के साथ ही अन्य हरी सब्जियां भी महंगी हैं। मंडी में टमाटर 2800 से 3000, कद्दू 600 से 1000, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 3000, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 3000 से 6000, बैगन 800 से 1500, फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 5000, पत्ता गोभी 800 से 2000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 3000 से 6000, शिमला मिर्च 2000 से 4000 और टेंसी के दाम 1000 से 2000 रुपए तक रहे। जबकि सेब 2000 से 8000, केला के रेट 200 से 1600 रुपए तक देखने को मिले।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक देखने को मिले। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1500, सुपर प्याज 1100 से 1400 और एवरेज प्याज के दाम 700 से 1000 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 8500 से 9500, सुपर लहसुन 7000 से 8000, एवरेज लहसुन 5500 से 7000, मीडियम लहसुन 3000 से 5000 और हलकी लहसुन के रेट 1000 से 3500 रुपए तक रहेगा। उपरोक्त समस्त दाम व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News